Home  लाइफस्टाइल समाचार Induction Cooktop: आपका इंडक्शन बार-बार खराब हो जा रहा तो ये गलतियां...

Induction Cooktop: आपका इंडक्शन बार-बार खराब हो जा रहा तो ये गलतियां अवॉएड करें, तीसरी वाली भूलकर भी ना करें

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to save induction from damage: इंडक्शन यूज कर रहे लेकिन बार-बार खराब हो जा रहा और आप दुकान पर लेकर दौड़ रहे। तो समझें वो कौन सी 6 गलतियां हैं जिसे करने से बचें। 

एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से काफी सारे लोग अपने घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर रहे। लेकिन उनकी सबसे बड़ी परेशानी है कि ये इंडक्शन बार-बार खराब हो जा रहा और बनवाने के लिए वो दुकान के चक्कर लगा रहे। जहां पर रिपेयरिंग पार्ट भी आसानी से नहीं मिल रहे और इंडक्शन को बनने में समय लग जा रहा। अगर आपका भी इंडक्शन जल्दी-जल्दी खराब हो जा रहा तो खाना पकाते वक्त इन गलतियों को दोहराना अवॉएड करें।

ज्यादा टेंपरेचर पर खाना ना बनाएं

इंडक्शन पर टेंपरेचर मेंटेन करने के प्वाइंट होते हैं। लो टेंपरेचर या मीडियम टेंपरेचर पर जरूरत के मुताबिक ही खाना पकाएं। ज्यादा टेंपरेचर की वजह से पूरी प्लेट ज्यादा हीट होती है और अंदर के कंपोनेंट भी हीट होकर जल्दी खराब हो जाते हैं। क्योंकि इसकी वोल्टेज कैपेसिटी भी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से ज्यादातर इंडक्शन जल्दी-जल्दी खराब होते हैं।

सही बर्तन का यूज करें

इंडक्शन पर नॉन स्टिक बर्तनों को कम से कम यूज करें। इसके साथ ही बर्तन नीचे से फ्लैट हो इस बात का ध्यान रखें और जो सर्किल इंडक्शन पर बना हो उस पर पूरा फिट हो जाने वाला बर्तन ही यूज करें। काफी सारे इंडक्शन गलत बर्तन यूज करने की वजह से भी जल्दी खराब हो जाते हैं।

इंडक्शन को डायरेक्ट बोर्ड से स्विच ऑफ ना करें

इंडक्शन पर खाना बनाने के बाद बिजली बचत करने के लिए डायरेक्ट स्विच बोर्ड से ना बंद कर दें। पहले इंडक्शन पर बने ऑन ऑफ वाले बटन से बंद करें और उसके एक घंटे बाद बोर्ड से स्विच ऑफ करें। दरअसल, इंडक्शन के क्वॉइल को ठंडा करने के लिए नीचे की तरफ फैन होता है। जो बोर्ड से बंद कर देने पर बंद हो जाता है और क्वाएल ठंडा नहीं हो पाता। जिसकी वजह से इंडक्शन जल्दी खराब हो जाता है। तो हमेशा इस गलती को करने से बचें।

इंडक्शन के साथ दिए हुए टूल का यूज करें

काफी सारे इंडक्शन के साथ खाना बनाने के लिए जाली दी जाती है। जिससे खाना बनाने के बर्तन का वजन चारों तरफ फैल जाता है और इंडक्शन कुकटॉप वजन के प्रेशर से टूटने से बचता है। साथ ही इस जाली पर आप किसी भी बर्तन को रख सकते हैं ये इंडक्शन को खराब होने से बचाते हैं।

खाना ना गिरने दें

खासतौर पर इंडक्शन पर लिक्विड वालीचीजों को गिरने से बचाएं। अगर दूध, चाय जैसी चीजें गिरेंगी तो इंडक्शन जल्दी खराब होगा।

वोल्टेज का ध्यान रखें

अगर वोल्टेज फ्लक्चुएट हो रहा तो ऐसे वक्त पर इंडक्शन यूज ना करें। इससे ज्यादा जल्दी खराब होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN