Home मनोरंजन समाचार IND Vs PAK T20 World Cup में हनुमानकाइंड ने इसलिए नहीं गाया...

IND Vs PAK T20 World Cup में हनुमानकाइंड ने इसलिए नहीं गाया फिल्म धुरंधर का गाना

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/ramay_tfrtfrgsdee_1771175247580_1771175251101.jpg

IND Vs PAK T20 World Cupसिंगर हनुमानकाइंड ने भारत और पाकिस्तान टी20 मैच में नहीं गाया धुरंधर का गाना। इसके पीछे ये थी बड़ी वजह। हनुमानकाइंड ने अपनी लाइव परफॉरमेंस ने मैच देखने आई ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया।

आज श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच हुआ है। इस मैच से पहले खबरें थीं कि सिंगर, राइटर हनुमानकाइंड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाने वाले हैं। इस मैच से पहले सिंगर ने जबरदस्त परफॉरमेंस दी। लेकिन अपना सबसे हिट ट्रैक यानी धुरंधर का गाना नहीं गाया। मैच से पहले ऐसी रिपोर्ट्स थी कि पाकिस्तान और भारत के मैच में हनुमानकाइंड अपनी परफॉरमेंस से सरप्राइज दे देंगे। लेकिन उन्होंने अपना सबसे हिट गाना भारत और पाकिस्तान के मैच के माहौल में नहीं गाया।

हनुमानकाइंड ने इसलिए नहीं गाया धुरंधर का गाना

दिसंबर 2025 में आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को हनुमानकाइंड, सुधीर यदुवंशी, मोहम्मद सादिक, जैस्मीन सैंडलस और रंजीत कौर ने गाया था। ये गाना और फिल्म जबरदस्त हिट हुई और ऑडियंस ने शानदार रिएक्शन दिया। ऐसे में भारत पाकिस्तान का मैच देखने आई ऑडियंस को धुरंधर की फील से भी एंटरटेन किए जाने की उम्मीद थी। मैदान लाइव ऑडियंस से भरा हुआ था। पाकिस्तान से भी कई अधिकारी, नेता इस मैच को देखने पहुंचे थे। लेकिन हनुमानकाइंड ने धुरंधर का गाना नहीं गाया। इसके पीछे की वजह पाकिस्तान में धुरंधर का बैन होना है। सिंगर ने अपना पॉपुलर गाना बिग डॉग्स गाया है और उनकी परफॉरमेंस को ऑडियंस ने खूब एन्जॉय किया।

पाकिस्तान में बैन के बाद भी देखी जा रही है धुरंधर

रणवीर सिंह की धुरंधर पाकिस्तान में बैन है। लेकिन इसके बाद भी फिल्म का पायरेटेड वर्जन खूब बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं।

धुरंधर की कहानी में पाकिस्तान

बता दें, फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान की पॉलिटिक्स, कंधार हाईजैक, मुंबई ताज होटल अटैक जैसी अहम घटनाओं को दिखाया था। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे एक्टर्स थे। अब ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। आदित्य धर की इस फिल्म का क्लैश यश की टॉक्सिक होने वाला है।

भारत ने पाकिस्तान को फिर हराया

दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान के मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत ने 20 ओवर में 175 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन ही बना पाई और ये मैच हार गई। अब भारत में पाकिस्तान के खिलाफ एक और जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN