Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/srfdfdddtcfrdxdxeffdsdgc_1763973252578_1763973256944_1771852808258.jpgइक्कीस फिल्म अब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं। बता दें कि इक्कीस, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो जानें कब और देख सकते हैं आप यह मूवी।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस जिसके जरिए अगस्तय नंदा ने थिएटर डेब्यू किया है, वो अब ओटीटी में रिलीज होने वाली है। इक्कीस वैसे 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म उतनी चली नहीं। इक्कीस को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था।
कहां देख पाएंगे फिल्म को
बता दें कि पहले यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंटल बेस पर अवेलेबल थी और सबसक्राइबर्स को 349 रुपये एडिश्नल देने पड़ते थे। लेकिन अब फिल्म फ्री में अवेलेबल होगा 26 फरवरी से।
इक्कीस की कहानी
इक्कीस की बात करें तो इसमें अगस्त्य ने 21 साल के सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया था जिन्होंने भारत-पाकिस्तान 1971 वॉर में जंग लड़ी थी। अरुण ने अपनी आखिरी सांस तक भारत के लिए जंग लड़ी। वह परम वीर चक्र हासिल करने वाले सबसे कम उम्र उम्र के जवान थे।
फिल्म में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया थीं। सिमर, अक्षय कुमार की भांजी हैं जिन्होंने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया।
फिल्म के डिस्कलेमर से नाखुश थे डायरेक्टर
बता दें कि हाल ही में द वायरल को दिए इंटरव्यू के दौरान श्रीराम ने बताया कि वह वह फिल्म में जो पाकिस्तान को लेकर डिस्कलेमर था, इससे खुश नहीं थे। श्रीराम से पूछा गया उस डिस्कलेमर को लेकर जिसमें लिखा था कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। इस पर श्रीराम ने कहा, ‘कई लोगों ने मुझसे डिस्कलेमर को लेकर पूछा।’
डायरेक्टर ने बताया कि डिस्क्लेमर जोड़ने या न जोड़ने का फैसला उनके हाथ में नहीं था।
क्या बोले डायरेक्टर
उन्होंने फिर बदलापुर का उदाहरण देते हुए लिखा, ‘मुझे नहीं पता जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं, उन्होंने मेरी फिल्म बदलापुर देखी है या नहीं। एंड में एक म्यूजिक वीडियो था जो फिल्म के मोटिव को पूरी तरह से नकार देता है। वीडियो होने से ही फिल्म का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। उसे प्रोड्यूसर दिनेश विजन के कहने पर रखा गया था। इक्कीस को भी उसी प्रोड्यूसर ने बनाया। वह अच्छे इंसान हैं, उन्होंने मुझे फिल्म बनाने दी और मदद भी की। लेकिन डिस्कलेमर को लेकर मैं पर्सनली काफी खुश नहीं था।’
क्या लिखा था डिस्कलेमर में
बता दें कि हिंदी में डिस्कलेमर में लिखा गया था, ‘पाकिस्तानी ब्रिगेडियर के. म. निसार का मानवीय व्यवहार एक अपवाद स्वरूप घटना ही है। अन्यथा हमारा पड़ोसी मुल्क बिल्कुल भी विश्वसनीय नहीं है। पाकिस्तान की सेनाओं ने युद्धकाल और शांति दोनों ही समय में हमारे सैनिकों और नागरिकों के साथ बहुत ही क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया है। उनको यातना देने में कई बार जिनेवा कन्वेंशन का खुलकर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए एक जागरूक नागरिक के रूप में हमें हमेशा सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है। जय हिन्द’।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



