Home  लाइफस्टाइल समाचार Holi Photo Ideas : होली पर दिखना है ‘Picture Perfect’? आजमाएं ये...

Holi Photo Ideas : होली पर दिखना है ‘Picture Perfect’? आजमाएं ये 7 वायरल कपल फोटो आइडियाज !

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Holi Poses Ideas for Couple : अपनी हर फोटो में बॉलीवुड वाला जादू और केमिस्ट्री का तड़का लगाने के लिए इन 7 बेस्ट होली फोटो आइडियाज एक नजर जरूर डालिए। इस होली हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे 7 चुनिंदा फोटो आइडियाज जो आपकी होली एल्बम को सबसे जुदा और खूबसूरत बना देंगे।

Best Holi Prompt For Couple To Look Picture Perfect : होली 2026 का त्योहार सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उन खूबसूरत यादों को भी कैमरे में कैद करने का एक रोमांटिक मौका है जिन्हें आप ताउम्र अपनी यादों का हिस्सा बनाकर रखना चाहेंगे। होली के दिन हवा में जब गुलाल की महक घुलती है और हर चेहरा रंगों से सराबोर होता है, तो त्योहार का हर लम्हा ताउम्र के लिए यादगार बन जाता है। खासकर एक कपल के तौर पर, होली की सभी शरारतें, एक-दूसरे को गुलाल लगाने का प्यार भरा अंदाज और सफेद कुर्तों पर सजे रंगों के निशान-ये सब कैमरे में कैद करने के लिए कैमरे का सिर्फ एक साधारण ‘क्लिक’ ना करें। अपनी हर फोटो में बॉलीवुड वाला जादू और केमिस्ट्री का तड़का लगाने के लिए इन 7 बेस्ट होली फोटो आइडियाज एक नजर जरूर डालिए। इस होली हम आपके लिए लेकर आएं हैं इंस्टाग्राम पर वायरल ऐसे ही कुछ 7 चुनिंदा फोटो आइडियाज जो आपकी होली एल्बम को सबसे जुदा और खूबसूरत बना देंगे। आप सोशल मीडिया पर वायरल इन इंस्टाग्राम वीडियो से भी टिप्स ले सकते हैं।

होली के 7 बेस्ट कपल फोटो आइडियाज

1. हवा में उड़ता गुलाल (The Gulaal Splash)

होली की फोटो के लिए यह सबसे आइकॉनिक और फिल्मी पोज है। इसमें आप दोनों अपनी हथेलियों में ढेर सारा सूखा गुलाल (लाल, पीला या गुलाबी) भरें और एक साथ कैमरे की ओर या एक-दूसरे के चेहरे की तरफ उड़ाएं। इसके लिए आपको बस अपना कैमरा ‘बर्स्ट मोड’ पर रखना है ताकि उड़ते हुए रंगों के बीच आपकी हंसी का हर लम्हा कैद हो सके। रंगों की धुंध के पीछे से आती आपकी मुस्कुराहट फोटो को जादुई बना देगी।

2. माथे पर प्यार का तिलक (The Romantic Tika)

अगर आप अपनी होली में सादगी और गहरापन दिखाना चाहते हैं, तो यह पोज परफेक्ट है। इसमें कपल्स बहुत ही प्यार से एक दूसरे के माथे पर गुलाल का तिलक लगा रहे होंगे। इस फोटो की खासियत यह है कि इसमें चेहरे के हाव-भाव और आंखों की चमक तस्वीर की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देती है। एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए लिया गया यह क्लोज-अप शॉट आपकी बॉन्डिंग को बहुत खूबसूरती से पेश करता है।

3. मस्ती भरी पिचकारी फाइट (Water Gun Fun)

होली का त्योहार बिना शरारत के अधूरा माना जाता है। ऐसे में पार्टनर के साथ अपनी शरारतों को कैद करने के लिए एक-दूसरे पर पिचकारी से पानी की बौछार करते हुए या पानी के गुब्बारों से बचते हुए ‘कैंडिड’ (अचानक ली गई) फोटो खिंचवाएं। इस तरह की फोटो खिंचवाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि बनावटी पोज न दें, फोटो लेते समय सच में होली खेलें। पानी की गिरती बूंदें और आपका भागना-दौड़ना फोटो में एक नेचुरल और जिंदादिल वाइब जोड़ देगा।

4. सफेद लिबास और काला चश्मा (The Cool Swag)

सफेद रंग होली का सिग्नेचर कलर है। आप दोनों मैचिंग के सफेद चिकनकारी कुर्ता या सूट पहनें और साथ में ‘काला चश्मा’ लगाएं। इस तरह की फोटो के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों या एक-दूसरे की तरफ पीठ करके ‘टशन’ वाला पोज दें। यह लुक बहुत ही क्लासी और ‘पावर कपल’ वाला फील देता है।

5. रंगीन हाथों का जादू (The Colorful Handprint)

अपने हाथों पर गहरे रंगों का गुलाल लगाएं और फिर उन हाथों को एक-दूसरे के गालों पर या सफेद कपड़ों पर छाप दें। इस तरह की फोटो में क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए आप अपने दोनों के रंगे हुए हाथों को जोड़कर एक क्लोज-अप शॉट भी ले सकते हैं। सफेद बैकग्राउंड पर रंगीन हाथों के निशान बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं।

6. पीछे से जादू की झप्पी (The Sweet Back-Hug)

यह पोज देखने में बेहद क्यूट और रोमांटिक लगता है। इस तरह की फोटो लेने के लिए पार्टनर पीछे से आकर अपने साथी को गले लगाता है, जबकि आप दोनों के चेहरों पर हल्के रंगों के निशान पहले से ही लगे हुए होते हैं। इस दौरान आप हल्का सा पीछे मुड़कर पार्टनर को देख सकते हैं। यह फोटो आपके बीच के प्यार और सुरक्षा के अहसास को दर्शाती है।

7. बॉलीवुड स्टाइल डांस पोज (The Desi Thumka)

होली हो और डांस न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? किसी बॉलीवुड गाने का हुक-स्टेप करते हुए या पार्टनर को गोद में उठाकर गोल घूमते हुए फोटो क्लिक करवाएं। अगर पीछे ढोल बज रहा हो या रंगों की सजावट की गई हो, तो वो भी फोटो में कैद कर लें। इस तरह की फोटो आपकी एनर्जी और त्योहार के उत्साह को पूरी तरह से बयां करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN