Home  लाइफस्टाइल समाचार Holi 2026: यूपी में होली पर जरूर बनता है खुरमा, मिठाई की...

Holi 2026: यूपी में होली पर जरूर बनता है खुरमा, मिठाई की जगह मेहमानों को ये खिलाएं, नोट करें रेसिपी

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूपी-राजस्थान में होली के समय खुरमा जरूर बनाया जाता है, जो स्वाद में मीठा होता है। लोग इसे मेहमानों को पानी के साथ खिलाते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है, चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं।

होली का त्योहार अब ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में लोगों के घरों में गुजिया से लेकर मठरी तक सब बनाना शुरू कर दिया गया है। आपने नमकपारे, नमकीन मठरी तो होली में खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने खुरमा खाया है। उत्तर प्रदेश में होली के खास मौके पर खुरमा जरूर बनता है। खुरमा मीठे स्वाद में होता है और मेहमानों को इसे पानी से साथ दिया जाता है। खुरमा मिठाई की तरह होता है लेकिन ये मठरी की तरह बनता है। अगर आप अभी तक खुरमा के बारे में नहीं जानते थे, तो हम आपको इसकी सबसे आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए बताते हैं खुरमा कैसे बनता है-

खुरमा के लिए सामग्री

मैदा (सादा आटा) – 1 कप

घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)

चीनी – ½ कप

पानी – ¼ कप (चाशनी के लिए)

तेल या घी – तलने के लिए

बनाने का तरीका

एक तसले में 1 कप मैदा लें और उसे आटे की तरह गूंथ लें। अब उसे चिकना करने के लिए थोड़ा घी डालें और फिर थोड़ा पानी डालते हुए मसलकर गूंथें, जिससे मैदे में गुठलियां न बनें। मैदे के आटे को 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। अब आपको इस मैदे वाले आटे की लोई बनाकर बेलना है। ध्यान रखें कि जब आप रोटी जैसा बेलेंगे तब ये ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।

खुरमा काटें

अब इस मैदे से खुरमा का शेप काटना है। खुरमा नमकपारे जैसे शेप में होता है लेकिन साइज में थोड़ा छोटा। मतलब खुरमा डायमंड शेप में कटेगा। इन सभी खुरमे को काटकर किसी कपड़े से ढककर किनारे रख दें, जिससे मैदा सूखेगा नहीं। अब आपको कढ़ाही में तेल गर्म करना है और बने हुए खुरमों को उसमें डालकर सुनहरा होने तक भून लेना है। फिर इन्हें निकालकर अलग प्लेट में रखें।

चाशनी बनाएं

एक पैन में आधा कप चीनी और ¼ कप पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चाशनी एक तार की न हो जाए। अगर आप चाहे, तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिक्स करें। अब तले हुए खुरमे को चाशनी में डालते हुए जल्दी-जल्दी चलाएं। 2-3 मिनट तक चलाते हुए गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। जब खुरमा ठंडा हो जाएगा, तब ये अलग-अलग हो जाएगा। इसे एयर टाइट डिब्बे में बंद करके 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN