Source :- LIVE HINDUSTAN
Holi 2026: होली की मस्ती में अक्सर कपड़ों का बड़ा ही बुरा हाल हो जाता है। समझ ही नहीं आता कि इन कपड़ों का कपड़ों का क्या किया जाए। ऐसे में उन कपड़ों को रीयूज करने के दूसरे विकल्प क्या है, आइए डिटेल में जानते हैं।
होली की मस्ती में अक्सर कपड़ों का बड़ा ही बुरा हाल हो जाता है। कई बार तो कपड़ों पर इतनी बुरी तरह रंग लग जाता है कि ये दोबारा पहनने के लायक ही नहीं रहते। समझ ही नहीं आता कि इन कपड़ों का कपड़ों का क्या किया जाए। फेंकना कोई ऑप्शन नहीं है और खासतौर से इंडियन घरों में तो कोई भी चीज जबतक फेंकी नहीं जाती, जब तक उसका इस्तेमाल पूरी तरह से ना हो जाए। फिर कई बार होली वाले कपड़े ठीक-ठाक भी होते हैं, बस दाग की वजह से उन्हें पहनना मुश्किल होता है। ऐसे में उन कपड़ों को दोबारा कैसे साफ करें या बाकी कपड़ों को रीयूज करने के दूसरे विकल्प क्या है, आइए डिटेल में जानते हैं।
दोबारा पहनने लायक बनाएं
होली पार्टी में पहने कई कुर्ते या शर्ट अक्सर नए होते हैं, ऐसे में उन्हें दोबारा पहनने लायक बनाया जा सकता है। दिक्कत सिर्फ दाग रिमूव करने में होती है, जिसे आप सिंपल से घरेलू नुस्खे की मदद से हटा सकते हैं। इसके लिए डिटर्जेंट पाउडर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दागों पर अप्लाई करें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी ब्रश से रगड़ते हुए दाग को साफ कर लें, कपड़ा एकदम क्लीन हो जाएगा। अगर दाग बहुत जिद्दी है और कपड़ा महंगा है तो ड्राई क्लीन एक बेहतर ऑप्शन रहेगा।
घरेलू उपयोग में करें इस्तेमाल
रोजमर्रा के कई काम होते हैं जिनमें आप बेकार कपड़े को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कपड़े को नॉर्मली वॉश कर लें ताकि ये साफ हो जाए, फिर इसे आप छोटे-मोटे कामों में ला सकते हैं। इसे सफाई का कपड़ा, किचन क्लॉथ या डस्टिंग रैग कि तरह इस्तेमाल करें। गाड़ी या बाइक साफ करने में भी ये यूज किया जा सकता है।
डोनेट कर सकते हैं सही कपड़े
कई बार कपड़े एकदम सही होते हैं और उन्हें साफ कर के दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इन्हें पहनना नहीं चाहते हैं, तो जरूरतमंदों को दान करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली वाले कपड़े दोबारा नहीं पहनने चाहिए इससे नेगेटिविटी को लिंक किया जाता है। ऐसे में कपड़ों को दान करना ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
क्रिएटिव तरीके से रीयूज करें
थोड़ी क्रिएटिविटी से आप इन कपड़ों को रीयूज कर सकते हैं। इन्हें कपड़े में भरकर तकिया बनाया जा सकता है या फिर बुनकर एक पायदान तैयार कर सकते हैं। कपड़ा बिल्कुल सही है तो इसका थैला बनाकर रख लें, जो स्टोरेज के काम आएगा। इससे आप चीजों के कवर भी बना सकते हैं, जिससे साफ सफाई बनी रहेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



