Source :- LIVE HINDUSTAN
HMD Crest 2 Pro के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
HMD एक बार फिर बजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Crest 2 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। इस फोन के कई जरूरी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। कैमरा सेगमेंट में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन 20,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है।
HMD Crest 2 Pro फीचर्स (लीक)
HMD Crest 2 Pro में इस बार कंपनी ने कई बड़े अपग्रेड देने की तैयारी की है। सबसे पहले बात करें डिस्प्ले की, तो इसमें 6.78 इंच का बड़ा FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाएगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है, जो डेली यूज जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
लीक के मुताबिक इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो HMD के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा।
कैमरा की बात करें तो HMD Crest 2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP सेकेंडरी लेंस और 2MP का अतिरिक्त सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो इस प्राइस रेंज में काफी दमदार माना जाता है।
लीक रेंडर के मुताबिक फोन का डिजाइन काफी हद तक पुराने Crest सीरीज जैसा ही रहेगा। इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और थोड़ा मोटा चिन देखने को मिल सकता है। हालांकि कुछ छोटे-मोटे डिजाइन बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपए से कम हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन सीधे तौर पर Redmi, Realme और Tecno जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



