Home मनोरंजन समाचार Health Update: एक्सीडेंट के बाद अुनराग की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, हाथ...

Health Update: एक्सीडेंट के बाद अुनराग की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर फैंस से की यह अपील

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/08/1200x900/UK_Rider_Wife_Ritika_1772992151656_1772992163427.jpg

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने फाइनली इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने पति की तबीयत का अपडेट दिया है। रितिका ने इंस्टा पर फैंस के एक खास अपील की है।

लोकप्रिय यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल के फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर यूके राइडर का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि अनुराग की हालत में सुधार है। रितिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को जानकारी दी कि अनुराग फिलहाल ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर कल से चल रही कयासबाजी और फैंस की तमाम चिंताओं पर विराम लग गया है। बता दें कि काफी वक्त से मानसिक तनाव से जूझ रहे अनुराग डोभाल ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपनी तेज रफ्तार गाड़ी को ठोक दिया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

रितिका ने दिया अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट

रितिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि अनुराग को एक्सीडेंट के दौरान कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह बहुत जल्द पूरी तरह ठीक होकर वापस लौटेंगे। रितिका के मुताबिक, यह उनके और उनके परिवार के लिए काफी संवेदनशील वक्त है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और अनुराग डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित हैं। रितिका की इस पोस्ट ने उन लाखों ‘ब्रो सेना’ को बड़ी राहत दी है जो कल से ही उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे।

अफवाहों से बचने और दुआ करने की खास अपील

इस मुश्किल घड़ी में रितिका ने सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस से खासतौर पर विनती की है कि इस समय अनुराग के स्वास्थ्य या दुर्घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी न फैलाई जाए। रितिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘हमें इस वक्त सिर्फ आपकी दुआओं, सपोर्ट और पॉजिटिव सोच की जरूरत है।’ उन्होंने उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया जो इस मुश्किल वक्त में भी उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। रितिका का यह मैसेज साफ करता है कि परिवार इस वक्त सिर्फ अनुराग की रिकवरी पर ध्यान देना चाहता है।

एक्सीडेंट के बाद क्या बोले टीवी एक्टर्स और सेलेब?

बता दें कि अनुराग डोभाल भारत के सबसे मशहूर मोटो-व्लॉगर्स में से एक हैं, जिन्हें लोग ‘The UK07 Rider’ के नाम से जानते हैं। उनके एक्सीडेंट की खबर ने बीती रात पूरा सोशल मीडिया हिला कर रख दिया था। तमाम इन्फ्लुएंसर्स और टीवी एक्टर्स ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मानसिक तनाव को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अनुराग अपनी महंगी बाइक्स और एडवेंचरस राइड्स के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस के घर में उनके सफर ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। फिलहाल उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN