Home व्यापार समाचार HDFC Bank में सबकुछ अच्छा नहीं? ‘सत्ता संघर्ष’ की वजह से हुआ...

HDFC Bank में सबकुछ अच्छा नहीं? ‘सत्ता संघर्ष’ की वजह से हुआ चक्रवर्ती का इस्तीफा – रिपोर्ट

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ महीनों से बैंक के दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच खींचतान जारी थी। इस विवाद की जड़ में रणनीतिक मतभेद, गवर्नेंस से जुड़े मुद्दे और CEO की दोबारा नियुक्ति का विवाद था।

HDFC Bank: पिछले दिनों एचडीएफसी बैंक में हुए कार्यवाहक एमडी अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की वजह से बैंक को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सत्ता के शीर्ष स्तर पर मचे खींचतान की वजह से यह इस्तीफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार अतनु चक्रवर्ती और बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल था।

क्यों शुरू हुआ था विवाद

रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ महीनों से बैंक के दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच खींचतान जारी थी। इस विवाद की जड़ में रणनीतिक मतभेद, गवर्नेंस से जुड़े मुद्दे और CEO की दोबारा नियुक्ति का विवाद था। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह विवाद सिर्फ नियमों के पालन तक ही सीमित नहीं रह गया था। टॉप लीडरशिप में विवाद काम काज के तरीके, रणनीति और नियंत्रण को लेकर शुरू हुआ था। यह चरम पर शशिधर जगदीशन के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर पहुंच गया था। बता दें, अभी उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए रेगुलेटरी की मंजूरी लेना बाकि है।

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चक्रवर्ती के इस्तीफे की वजह से उपजी स्थिति पर बैंक कानूनी सलाह भी ले रहा है।

अचानक हुए इस्तीफे ने खड़े किए सवाल

चक्रवर्ती नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर 2021 से काम कर रहे थे। लेकिन पिछले हफ्ते ने उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था। चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे की वजह नैतिक मतभेद को बताया था। उनके अचानक हुए इस्तीफे ने बैंक की कार्य शैली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे।

बैंक के शेयरों में आज फिर से बड़ी गिरावट

एचडीएफसी बैंक के शेयर आज शुक्रवार को 779.95 रुपये के स्तर पर खुला था। बैंक के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 763 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बीते एक महीने में बैंक के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN