Home  लाइफस्टाइल समाचार Happy Hug Day Wishes: दूर बैठे पार्टनर को नहीं लगा पा रहे...

Happy Hug Day Wishes: दूर बैठे पार्टनर को नहीं लगा पा रहे गले, रिश्ते में गर्माहट बनाए रखेंगे ‘हग डे’ के रोमांटिक मैसेज

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Happy Hug Day 2026 Wishes : वेलेंटाइन वीक के इस खास दिन आपका पार्टनर अगर किसी वजह से दूर बैठा है, तो ये रोमांटिक और दिल को छू जाने वाले हग डे मैसेज, लव कोट्स, प्यार भरे शायरी स्टेट्स आपके काम आ सकते हैं। जिन्हें पढ़ते ही दूर बैठे पार्टनर को आपके प्यार का अहसास होने लगेगा।

Happy hug Day 2023 Wishes : फरवरी का महीना आते ही हवा में प्यार और रोमांस की खुशबू घुलने लगती है। वेलेंटाइन वीक का सबसे खूबसूरत दिन ‘हग डे’ माना जाता है। इस दिन लव बर्ड्स दिल में छिपे प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को गले लगाते हैं। प्यार भरी एक छोटी सी झप्पी रिश्ते की गर्माहट को बनाए रखने में जादू की तरह काम करती है। अपने पार्टनर को गले लगाना सिर्फ एक आलिंगन नहीं है, बल्कि प्यार, अपनेपन, केयर और रिश्तों की मजबूती को बनाए रखने वाला एक जादुई एहसास भी होता है। लेकिन वेलेंटाइन वीक के इस खास दिन आपका पार्टनर अगर किसी वजह से दूर बैठा है, तो ये रोमांटिक और दिल को छू जाने वाले हग डे मैसेज, लव कोट्स, प्यार भरे शायरी स्टेट्स आपके काम आ सकते हैं। जिन्हें पढ़ते ही दूर बैठे पार्टनर को आपके प्यार का अहसास होने लगेगा।

हग डे’ पर पार्टनर को भेजें बेस्ट टॉप 10 रोमांटिक शायरियां

1- एक बार तो मुझे सीने लगा ले,

अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले,

कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,

आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले

हैप्पी हग डे

2-सिर्फ एक बार गले लगाकर,

मेरे दिल की धड़कन सुन

फिर लौटने का इरादा

हम तुम पर छोड़ देंगे

Happy Hug Day 2026

3-दूरियां कम करने के लिए गले लगना है काफी

प्यार जताने का नहीं होता है कोई मौसम,

बस काफी है तुम्हारी हंसी

Happy Hug Day 2026

4-मेरे जीवन में आपके पास होना सबसे अच्छा उपहार है

जो ईश्वर ने मुझे दिया है

और मैं जीवन भर के लिए अपना एकमात्र खजाना

अपनी बाहों में सुरक्षित रखूंगा।

हैप्पी हग डे डियर!

5-तेरी बाहों में जो सुकून है

बस अब वही चाहिए है

न हो दुनियादारी की फ्रिक मुझे

सिर्फ तेरा साथ चाहिए है.

हैप्पी हग डे !

6-अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो

सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो

दिल बेचैन है कबसे इस प्यार के लिए

आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो

Happy Hug Day 2026

7-जैसे रोमियो ने जूलियट को..

जैसे लैला ने मजनू को..

जैसे हीर ने रांझा को..

गेले लगाया था….

बस उसी तरह तुम मुझे Hug करो…

Happy Hug Day

8-तेरी बाहों में आने से

हर दर्द दूर हो जाता है,

दिल को सुकून

और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

Happy Hug Day 2026

9-मन ही मन करती हूं बातें

दिल की हर एक बात कह जाती हूं

एक बार ले लो बाहों में अब तो सजना

यही हर बात कहते-कहते रूक जाती हूं

Happy Hug Day 2026

10-जब तू मुझे गले लगाता है,

तो वक्त वहीं थम सा जाता है।

हग डे पर यही दुआ है,

ये एहसास कभी कम न हो पाता है।

Happy Hug Day 2026

SOURCE : LIVE HINDUSTAN