Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
Happy Chocolate Day Shayari In Hindi: 9 फरवरी को हर साल चॉकलेट डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक का ये तीसरा दिन होता है। जब प्यार, अपनेपन की भावनाओं के प्रतीक माने वाले चॉकलेट को मुहब्बत के सप्ताह में शामिल करते हैं। तो अपनी पार्टनर या प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए भेजें चॉकलेट डे विशेज।
चॉकलेट डे यानि वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन। 9 फरवरी को हर साल चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन डे आने से पहले पूरे सप्ताह का हर दिन बेहद खास होता है। रोज डे, प्रपोज डे के बाद चॉकलेट डे आता है। जिसमे प्यार करने वाले एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। दरअसल, चॉकलेट को प्यार और इमोशन का सिंबल माना जाता है। अपनापन जताना हो तो चॉकलेट की मिठास ही याद आती है। इसीलिए जब वैलेंटाइन की शुरुआत हुई तो प्रेम और अपनेपन में मिठास के तौर पर चॉकलेट डे भी सेलिब्रेट किया जाने लगा। इस चॉकलेट डे अपने लवर को भेजें चॉकलेट पर लिखीं ये रोमांटिक शायरियां और कर लें इंप्रेस।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Happy Chocolate Day Shayari In Hindi
- मीठी सी तुम सांवला सा मैं,
आओ दोनों मिलकर चॉकलेट हो जाए।
Happy Chocolate Day
- प्यार का त्योहार है आया,
संग अपने है खुशियां लाया,
आओ मिलकर मनाए इसे,
कोई भी रंग ना रहे फीका,
पर सबसे पहले कर लो कुछ मुंह मीठा।
Happy Chocolate Day
- चॉकलेट डे आया है तेरी याद लाया है,
आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है,
ए जाने तमन्ना सिर्फ तेरे लिए मैंने चॉकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है।
Happy Chocolate Day
- आज चॉकलेट डे है चॉकलेट तो खिलाओ,
मीठी मीठी कोई बात तो सुनाओ।
कब से तड़प रहे हैं हम आपके प्यार में,
आज तो हमें अपने गले से लगाओ।।
Happy Chocolate Day
- किटकैट का स्वाद हो तुम,
डेरी मिल्क का एहसास हो तुम।
चॉकलेट से भी खास हो तुम,
अरे सुनो मेरे लिए फाइव स्टार हो तुम।।
Happy Chocolate Day
- मेरे दिल की धड़कन हो तुम,
पर्क के चॉकलेट का रैपर हो तुम।
रहना हमेशा यूं ही मेरे साथ,
क्योंकि तुम मेरी फेवरेट चॉकलेट हो तुम।
Happy Chocolate Day
- बिन बुलाए हमें साथ पाओगे,
वादा करो कि दोस्ती निभाओगे।
बस याद रखना उस वक्त,
जब अकेले-अकेले चॉकलेट खाओगे।।
Happy Chocolate Day
- तुम्हारे होठों में इतनी मिठास है,
कि उसके आगे डेरी मिल्क भी बकवास है।
Happy Chocolate Day
- मीठा तो होना चाहिए,
मीठे से ज्यादा मीठा प्यार होना चाहिए।
दुनिया में कुछ ना हो इतना मीठा,
जितना मीठा अपना साथ होना चाहिए।
Happy Chocolate Day
- छोटी सी दुनिया में हो जाए गुम,
जहां हो सिर्फ एक चॉकलेट और हम तुम।
Happy Chocolate Day
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



