Home मनोरंजन समाचार Grey’s Anatomy स्टार एरिक डेन का 53 साल की उम्र में निधन

Grey’s Anatomy स्टार एरिक डेन का 53 साल की उम्र में निधन

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/ercx_1771564205387_1771564214227.jpg

हॉलीवुड स्टार एरिक डेन का निधन हो गया है। एक्टर कुछ समय से एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित थे। एक्टर के निधन से उनका परिवार काफी सदमे में हैं।

डॉक्टर मार्क मैकस्टीमी के किरदार से पॉपुलर एरिक डेन का 53 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के पब्लिसिस्ट ने इस खबर को कन्फर्म किया है। एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि एरिक ने अपने फाइनल मोमेंट्स अपने करीबी लोगों के साथ बिताए हैं। उनकी बेटी ही उनकी दुनिया थी।

इस बीमारी से थे पीड़ित

बता दें कि डेन ने 2025 में बताया था कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की बीमारी है।

परिवार ने किया सपोर्ट

डेन ने एक्ट्रेस रेबेका गेहार्ट से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन 2018 में एक्ट्रेस ने तलाक की अर्जी दायर की थी, लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस पेटिशन को वापस ले लिया था। गेहार्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों कई साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को बतौर परिवार सपोर्ट किया है।

बेटियों ने भी दिया पिता का साथ

डेन की बीमारी को लेकर उन्होंने कहा था कि वह अपनी बेटियों को सिखाती हैं कि हमें अपने लोगो के लिए सब करना चाहिए और हम इससे जल्द बाहर आ जाएंगे।

परिवार को लेकर शुक्रगुजार थे डेन

डेन ने भी कहा था कि उनकी बीमारी के दौरान वह अपने परिवार के काफी शुक्रगुजार रहे हैं जो हमेशा उनके साथ रहे हैं।

बता दें कि डेन और गेहार्ट की 2 बेटियां हैं। एक बिली हैं जिनका जन्म 2010 में हुआ था। वहीं जॉर्जिया का जन्म साल 2011 में हुआ था।

गेहार्ट ने बताया था कि लड़कियों ने पिता को अपना पूरा टाइम दिया है और वे अपने पिता की बीमारी के दौरान उनका सपोर्ट बनी हुई रही हैं।

डेन की नेटवर्थ

डेन की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 7 मिलियन डॉलर के मालिक थे। वह फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम करते थे। उन्हें काम करते हुए 2 दशक हो गए थे।

डेन का ब्रेकआउट रोल था ग्रे एनाटोमी का जो फैन को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह द लास्ट शिप और फिर यूरोफिया में नजर आए थे। इसके अलावा उनके हिट प्रोजेक्ट्स में से एक थे एक्स मैन द लास्ट स्टैंड, मार्ले एंड मी और वैलेंटाइन डे।

परिवार की टोटल नेटवर्थ

वहीं गेहार्ट की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर है और दोनों को मिलाकर फैमिली की टोटल नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर थी।

फैन्स डेन की आत्मा को शांति मिले, बस यही प्रार्थना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN