Home टेक न्यूज़ Google ला रहा बिना स्क्रीन वाला AI फिटनेस बैंड Fitbit Air, कलाई...

Google ला रहा बिना स्क्रीन वाला AI फिटनेस बैंड Fitbit Air, कलाई पर कुछ नहीं दिखेगा फिर भी सब ट्रैक करेगा

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फिटनेस ट्रैकिंग की दुनिया में गूगल एक नया बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Google अब एक ऐसा फिटनेस बैंड लाने की तैयारी में है जिसमें स्क्रीन ही नहीं होगी। लीक्स के मुताबिक, कंपनी अपने Fitbit ब्रांड के तहत एक नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिसे Fitbit Air नाम दिया जा सकता है। यह डिवाइस स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड से बिल्कुल अलग होगा, क्योंकि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं होगा और सारा डेटा सीधे आपके स्मार्टफोन में दिखेगा। खबर है कि यह बैंड खास तौर पर Whoop जैसे स्क्रीन-लेस फिटनेस ट्रैकर्स को टक्कर देने के लिए बनाया जा रहा है, जो पहले से ही एथलीट्स और फिटनेस यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस डिवाइस को NBA स्टार Stephen Curry के जरिए टीज भी किया गया है, जिससे साफ है कि Google इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में है।

Fitbit Air में क्या है खास

Fitbit Air एक ऐसा फिटनेस बैंड है जो स्क्रीन-लेस होगा। यानी इसमें आपको कोई डिस्प्ले या बटन नहीं मिलेगा। यह डिवाइस आपकी हेल्थ से जुड़ा सारा डेटा जैसे हार्ट रेट, एक्टिविटी और नींद की जानकारी ट्रैक करेगा, लेकिन इसे देखने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसका मकसद यूजर्स को बिना डिस्ट्रैक्शन के फिटनेस पर फोकस करने में मदद करना है, यानी कलाई पर बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Fitbit Air कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

लीक्स के मुताबिक Fitbit Air की कीमत करीब 100 डॉलर (लगभग 8,000 से 9,000 रुपए) के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस 16 मई 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Fitbit Air के फीचर्स (लीक)

Fitbit Air में कई एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग और HRV (Heart Rate Variability) जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यह AI बेस्ड हेल्थ कोचिंग और पर्सनलाइज्ड फिटनेस है, जिससे यूजर्स को अपनी हेल्थ बेहतर करने में मदद मिलेगी। स्क्रीन न होने का सबसे बड़ा फायदा बैटरी लाइफ में देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि यह डिवाइस लंबे समय तक बिना चार्ज किए चल सकेगा। लीक्स के अनुसार Fitbit Air कई कलर और स्ट्रैप ऑप्शन में आ सकता है, जैसे Obsidian, Lavender और Berry। इसके साथ अलग-अलग तरह के बैंड भी मिल सकते हैं, जिससे यूजर अपने स्टाइल के हिसाब से इसे कस्टमाइज कर सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN