Home टेक न्यूज़ Google Pixel 10a के फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत लीक; जानिए यह Pixel 9a...

Google Pixel 10a के फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत लीक; जानिए यह Pixel 9a से कितना अलग

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Pixel 10a भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। नया मॉडल पुराने मॉडल Google Pixel 9a से कितना अलग होगा, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ..

Google Pixel 10a भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। लीक से आने वाले बजट पिक्सेल फोन को लेकर चीजें और साफ हो गई हैं। लीक से पता चलता है कि अपकमिंग पिक्सेल फोन किसी बड़े डिजाइन चेंज के बजाय छोटे-मोटे बदलावों के साथ आएगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर और जानते हैं कि पिछले मॉडल यानी Google Pixel 9a से कितना अलग होगा नया Google Pixel 10a…

Google Pixel 10a के फुल स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार)

Winfuture.de के अनुसार, गूगल पिक्सेल 10a में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा और इसका रिजॉल्यूशन 2424×1080 पिक्सेल होगा। पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले बेहतर ड्यूरेबिलिटी दिखाता है। पिक्सेल 10a का ओवरऑल डिजाइन लगभग पिछली जेनरेशन जैसा ही है।

कहा जा रहा है कि फोन में गूगल टेंसर G4 प्रोसेसर होगा, जिसे टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप के साथ जोड़ा गया है। यह 8GB LPDDR5X रैम और 128GB और 256GB के UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसमें 5100mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जो अब 45W तक की तेज वायर्ड चार्जिंग स्पीड के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी करेगी।

कैमरों की बात करें तो, पिक्सेल 10a में डुअल-पिक्सेल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 48-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी होने की उम्मीद है।

पिक्सेल 10a के एंड्रॉयड 16 के साथ आने की उम्मीद है और इसे सात साल तक के सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके दूसरे फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68-रेटेड डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट बॉडी, डुअल स्पीकर, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 6e, ईसिम, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी सहित डुअल सिम सपोर्ट, सैटेलाइट इमरजेंसी कॉलिंग, और जीपीएस, गैलीलियो, ग्लोनास, क्यूजेडएसएस, और बेईदौ जैसे कई नेविगेशन सिस्टम शामिल हैं।

Pixel 10a Vs Pixel 9a: जानें पांच खास बदलाव

– नए मॉडल में गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलेगा, जबकि पिक्सेल 9a में गोरिल्ला ग्लास 3 था।

– नए मॉडल में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि पिक्सेल 9a में 23W चार्जिंग सपोर्ट था।

– नए मॉडल में सैटेलाइट इमरजेंसी कॉल फीचर जोड़ा गया है, जबकि पुराने मॉडल में यह नहीं है।

– नए मॉडल में ब्लूटूथ 6 का सपोर्ट मिलेगा, जबकि पिक्सेल 9a में ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट है।

– नए कलर ऑप्शन: ऑब्सीडियन, फॉग, लैवेंडर, बेरी। पिक्सेल 9a ऑब्सीडियन, पोर्सिलेन, आइरिस, पियोनी कलर्स में आया था।

साथ ही, पिक्सेल 10a का साइज 153.9x73x9 एमएम है और वजन 183 ग्राम है। इसकी तुलना में, Pixel 9a का साइज 154.7×73.3×8.9 एमएम है और वजन 186 ग्राम है।

Google Pixel 10a के वेरिएंट, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट बताती है कि गूगल पिक्सेल 10a दो स्टोरेज वेरिएंट – 128GB और 256GB में मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 499 यूरो (करीब 53,300 रुपये) होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में एक प्रमोशनल ऑफर का भी हिंट है, जिसमें 256GB वर्जन शुरुआत में बेस मॉडल की कीमत पर मिल सकता है, न कि इसकी रेगुलर कीमत 599 यूरो (करीब 64,000 रुपये) पर। यह 18 फरवरी से अलग-अलग मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN