Source :- LIVE HINDUSTAN
Good Morning Wishes: जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जो लोग खुद पर विश्वास रखते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। इसलिए हर दिन को नई उम्मीद, नई ऊर्जा और मुस्कान के साथ शुरू करें। इसके लिए अपनों को चुनिंदा गुड मॉर्निंग संदेश लिखकर भेजें।
हर सुबह हम नई उम्मीद, नए जोश और उमंग के साथ उठते हैं। सुबह उठकर फिर से खुद को काम के लिए तैयार करने और लक्ष्य को पाने की ओर आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन चाहिए होती है। जिंदगी में मोटिवेशन सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आपके करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों को भी चाहिए होती है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच और मोटिवेशनल शब्दों से हो, तो पूरा दिन बेहतर बन सकता है। ऐसे में अपनों को गुड मॉर्निंग संदेश भेजकर उनके दिन की शुरुआत भी खास बनाएं।
1. गुड मॉर्निंग!
समय और किस्मत पर कभी घमंड मत करो,
क्योंकि सुबह उनकी भी होती है, जो कल तक हारे थे।
2. सुप्रभात!
जिंदगी में वही आगे बढ़ता है,
जो हर हाल में खुद पर विश्वास रखता है।
3. गुड मॉर्निंग!
सपनों को सच करने के लिए नींद से नहीं,
मेहनत से दोस्ती करनी पड़ती है।
4. सुप्रभात!
ख्वाब वही सच होते हैं, जिनके लिए दिल से मेहनत होती है,
आज फिर एक नई कोशिश कीजिए।
5. गुड मॉर्निंग!
उम्मीद की किरण हमेशा अंधेरों को मिटा देती है,
बस विश्वास बनाए रखें, सुबह जरूर मुस्कुराएगी।
6. सुप्रभात!
हर सुबह एक नया मौका है खुद को बेहतर बनाने का,
आज का दिन आपके सपनों को सच करने की शुरुआत बनें।
7. काबिलियत इतनी बढ़ा लो कि
तुम्हें हराने के लिए कोशिश नहीं
साजिश करनी पड़े! सुप्रभात
8. जिंदगी में वही लोग आगे बढ़ते हैं, जो हालात से नहीं,
अपने हौसलों से लड़ना जानते हैं।
9. जिंदगी में कभी हार मत मानो,
क्योंकि असली जीत आखिरी कोशिश के बाद ही मिलती है।
10. गुड मॉर्निंग
जिंदगी में मुश्किलें हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं,
उनसे डरना नहीं, सीखना चाहिए।
11. सुप्रभात
जिंदगी में हर दिन एक नई शुरुआत है,
बीती बातों को छोड़कर आगे बढ़ना ही समझदारी है।
12. गुड मॉर्निंग दोस्त,
जिंदगी बदलने के लिए वक्त नहीं,
बल्कि सोच बदलने की जरूरत होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


