Home व्यापार समाचार Gold Silver Rate Today: युद्ध के बीच आज चांदी के रेट ₹2.45...

Gold Silver Rate Today: युद्ध के बीच आज चांदी के रेट ₹2.45 लाख के नीचे, सोने के भाव में भी गिरावट

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Rate Today 19 March: घरेलू बाजार में MCX पर चांदी का भाव 1.5% गिरकर ₹2,44,342 प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं सोने की कीमत भी 0.8% टूटकर ₹1,51,712 प्रति 10 ग्राम पर थी। यह गिरावट निवेशकों के बदलते रुख और वैश्विक संकेतों का असर दिखाती है।

Gold Silver Rate Today 19 March: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतें पिघल रही हैं। आज चांदी में 1.5% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) का सख्त रुख और ब्याज दरों में कटौती को लेकर कम उम्मीदें हैं।

सोना-चांदी के आज के भाव

घरेलू बाजार में MCX पर चांदी का भाव 1.5% गिरकर ₹2,44,342 प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं सोने की कीमत भी 0.8% टूटकर ₹1,51,712 प्रति 10 ग्राम पर थी। यह गिरावट निवेशकों के बदलते रुख और वैश्विक संकेतों का असर दिखाती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला सहारा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि अलग तस्वीर देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 1.5% बढ़कर 76.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि, स्पॉट गोल्ड 0.8% बढ़कर 4,856 डॉलर प्रति औंस पर था। यानी वैश्विक बाजार में हल्की रिकवरी के संकेत मिले हैं।

सोने-चांदी के रेट में बदलाव के कारण

कीमती धातुओं में गिरावट का सबसे बड़ा कारण फेडरल रिजर्व का रुख है। फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इस साल केवल एक बार कटौती का संकेत दिया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ कहा कि महंगाई पर काबू आने तक दरों में कटौती नहीं होगी। बता दें ऊंची ब्याज दरें सोने-चांदी जैसे बिना ब्याज वाले निवेश को कम आकर्षक बनाती हैं।

युद्ध और तेल कीमतों का भी असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी बाजार को प्रभावित किया है। कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। इससे ऊर्जा लागत बढ़ने से महंगाई का खतरा बढ़ गया है। इससे एक तरफ कीमतों पर दबाव है, तो दूसरी तरफ सुरक्षित निवेश यानी सोने की मांग भी बढ़ रही है।

डॉलर कमजोर, गिरावट पर लगा ब्रेक

डॉलर में कमजोरी आने से सोने-चांदी की गिरावट कुछ हद तक सीमित रही। आमतौर पर डॉलर कमजोर होने पर कीमती धातुओं को सपोर्ट मिलता है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों के अनुसार शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ब्याज दरें और युद्ध की स्थिति अहम फैक्टर होंगे। सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी की मांग बनी रह सकती है। यानी कीमती धातुओं के बाजार में फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है। फेड की सख्त नीति, बढ़ती तेल कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी दबाव और सपोर्ट दोनों के बीच फंसे हुए हैं। आने वाले समय में इनकी दिशा वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN