Home व्यापार समाचार Gold Silver Price Today: 10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा,...

Gold Silver Price Today: 10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने का यह है सही समय?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Price Today: इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 16 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156436 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 27 मार्च 2026 को सोने का भाव लुढ़ककर 142942 रुपये के स्तर पर आ गया।

Gold Silver Price Today: पिछले 10 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 16 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156436 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 27 मार्च 2026 को सोने का भाव लुढ़ककर 142942 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी इस दौरान सोने की कीमतों में 13494 रुपये की गिरावट की आई है।

चांदी का रेट भी हुआ कम

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी पिछले 10 दिनों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। 16 मार्च की सुबह 1 किलोग्राम चांदी का रेट 252793 रुपये था। 27 मार्च यानी शुक्रवार को यह घटकर 221647 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी चांदी का दाम 31146 रुपये घट गया है।

पिछले एक हफ्ते में क्या रही है स्थिति?

बीते सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। 23 मार्च की सुबह सोने का रेट 135141 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। सोमवार से शुक्रवार तक सोने की कीमतों में 8574 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी का दाम इस दौरान 219260 रुपये से 6387 रुपये बढ़ा है।

सोने और चांदी की कीमतों में क्यों दिखी पिछले हफ्ते तेजी?

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल का संकट खड़ा हो गया है। सप्लाई बाधित होने की वजह से कई देशों ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इन सबकी वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका है। इसी वजह से एक बार निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ रहा है। बढ़ती खरीदारी ने सोने की कीमतों में तेजी लाई है।

घरेलू स्तर पर बढ़ने वाला है डिमांड

अगले कुछ दिनों में एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। जिससे घरेलू स्तर पर सोने और चांदी के डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में उस दौरान सोने और चांदी का रेट बढ़ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN