Home व्यापार समाचार Gold Price Today: 1 महीन में सोना हुआ 10131 रुपये सस्ता, चांदी...

Gold Price Today: 1 महीन में सोना हुआ 10131 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 32896 रुपये गिरा, जानें बीते एक हफ्ते का हाल

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: बीते एक महीने में सोने की कीमतों में 10131 रुपये और चांदी की कीमतों में 32896 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। 

Gold Price Today: पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में 10131 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार शुक्रवार की सुबह सोने का रेट 150305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 10 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 160436 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, बीते एक महीने में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज कई गई है। 10 मार्च 2026 को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 272830 रुपये था। तब से 10 अप्रैल तक चांदी की कीमतों में 32896 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट कल शाम को 239934 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Rate Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोशिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट 149725 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137700 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 112745 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 87941 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

पिछले एक हफ्ते सोने की कीमतों में बढ़ोतरी

6 अप्रैल 2026 को गोल्ड का रेट 147891 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। सोमवार से शुक्रवार तक सोने की कीमतों में 2436 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। बता दें, शुक्रवार यानी 10 अप्रैल की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150327 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

इस हफ्ते सोने की कीमतों में क्यों दिखी तेजी? (Gold Price this week)

डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। कल शुक्रवार को एक बार फिर से रुपये की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक वक्त पर डॉलर का रेट 95 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गया था। लेकिन उसके बाद से रुपये ने तेज रिकवरी की है।

घरेलू स्तर पर बढ़ने वाली है डिमांड

एक बार फिर से देश में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसकी वजह से फिजिकल गोल्ड की डिमांड में तेज बढ़ोतरी की संभावना है। कीमतों में हुए इजाफे की एक वजह यह भी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट और तेजी के पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN