Home व्यापार समाचार Gold Price Today: सोने के भाव में ₹3350 की तेजी, चांदी ₹8540...

Gold Price Today: सोने के भाव में ₹3350 की तेजी, चांदी ₹8540 उछली, क्या अब बदल रहा ट्रेंड?

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में 3,350 रुपये यानी करीब 2.30 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी में भी जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 8,540 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हफ्ते की शुरुआत में भारी गिरावट का सामना करने के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सुबह के कारोबार में 2 प्रतिशत से अधिक उछल गया, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, बाजार की अस्थिरता अभी भी बनी हुई है और आगे की दिशा को लेकर अनिश्चितता कायम है।

आज सोने की कीमतों में 3,350 रुपये की तेजी, चांदी 8,540 रुपये उछली

हालांकि शुक्रवार को तस्वीर बदलती नजर आई। सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में 3,350 रुपये यानी करीब 2.30 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इसी तरह चांदी में भी जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 8,540 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह तेजी मुख्य रूप से वैल्यू बाइंग के कारण आई है, जहां निवेशकों ने गिरावट के बाद कम कीमतों पर खरीदारी का मौका भुनाया।

बता दें गुरुवार को सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। एमसीएक्स पर सोना 1,44,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी। वहीं, चांदी भी करीब 7 प्रतिशत टूटकर 2,31,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताएं रही थीं, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश से कुछ समय के लिए हट गया।

इस हफ्ते कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

इस हफ्ते अब तक सोने की कीमतों में करीब 10,600 रुपये यानी लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुझान देखने को मिला, जहां अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है और यह लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इसका बड़ा कारण डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदें हैं।

दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण डॉलर की मांग बढ़ती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तेल की कीमतें डॉलर में तय होती हैं। इससे डॉलर मजबूत होता है और सोने जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की आशंकाएं भी बाजार को अस्थिर बनाए हुए हैं।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल

फिर भी विशेषज्ञ मानते हैं कि मध्यम और लंबी अवधि में सोने की स्थिति मजबूत बनी हुई है। केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितता सोने को सपोर्ट दे सकती है। हालांकि शॉर्ट टर्म में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN