Source :- LIVE HINDUSTAN
Nippon India ETF Gold BeES, ICICI Prudential Gold ETF और एक्सिस गोल्ड ईटीएफ में आज करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। निप्पन ईटीएफ गोल्ड BeEs 0.92 प्रतिशत की गिरावट के बाद 118.19 रुपये के स्तर पर आ गया।
Gold Silver ETF Falls: 27 मार्च यानी आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गिरावट के दबाव की वजह से सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स 4 प्रतिशत लुढ़क तक गया। जबकि वायदा कीमतें स्थिर थी। ग्रो सिल्वर ईटीएफ 4.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 21.83 रुपये के स्तर पर आ गया। एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ का रेट 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 212.76 रुपये के स्तर पर आ गया। डीएसपी सिल्वर ईटीएफ आज दोपहर 1 बजे के करीब 3.96 प्रतिशत की गिरावट के बाद 214.25, कोटक सिल्वर ईटीएफ 3.75 प्रतिशत की गिरावट के बाद 21.58 रुपये और Edelweiss Silver ETF में 3.66 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद यह 222.51 रुपये के स्तर तक आ गया। बता दें, मौजूदा गिरावट दिखा रहा है कि इस समय प्रॉफिट बुकिंग और ईटीएफ में प्राइस एडजस्टमेंट चल रहा है। उतार और चढ़ाव वाले सत्रों में ऐसा देखने को मिलता रहता है।
गोल्ड ईटीएफ भी गिरावट
Nippon India ETF Gold BeES, ICICI Prudential Gold ETF और एक्सिस गोल्ड ईटीएफ में आज करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। निप्पन ईटीएफ गोल्ड BeEs 0.92 प्रतिशत की गिरावट के बाद 118.19 रुपये के स्तर पर आ गया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ 1.04 प्रतिशत की गिरावट के बाद 122.21 रुपये और एक्सिस गोल्ड ईटीएफ का रेट 1.05 प्रतिशत की गिरावट के बाद 188.90 रुपये पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहा था।
MCX पर गोल्ड की कीमतों में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गोल्ड का दाम MCX पर 1.97 प्रतिशत या फिर 2806 रुपये की तेजी के साथ यह आज दोपहर में 1.43 लाख रुपये था। एमसीएक्स पर गोल्ड का इंट्रा-डे हाई 1.46 लाख रुपये है।
क्या कहना है एक्सपर्ट्स का?
ईरान युद्ध को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि बढ़ते तनाव की वजह से महंगाई में इजाफा हो सकता है। वहीं, अमेरिकी बाजार में धीमापन देखा जा सकता है। जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों को कुछ सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन ब्याज दरों में इजाफा होने की स्थिति में एक बार फिर गोल्ड की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। ETF में उतार और चढ़ाव के पीछे की कई वजहें होती हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर ईटीएफ में निवेश करने या बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



