Home मनोरंजन समाचार Friday Release: 15 फिल्में और सीरीज हो रही हैं रिलीज, 6 मार्च...

Friday Release: 15 फिल्में और सीरीज हो रही हैं रिलीज, 6 मार्च से ओटीटी पर करेंगी स्ट्रीम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/05/1200x900/5th_march_ott_release_1772670421367_1772670426325.jpg

New OTT Release: 6 मार्च ओटीटी दर्शकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है। एक ही दिन में अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।

शुक्रवार यानी 6 मार्च के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आने वाली है। रोमांस से लेकर रिएलिस्टिक सोशल ड्रामा, हॉरर से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज हो रहा है। अगर आप वीकेंड पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर एंजॉय करना चाहते हैं तो ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज को देख सकते हैं।

चिरैया

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियोहॉटस्टार

दिव्या दत्ता की फिल्म ‘चिरैया’ एक संवेदनशील और जरूरी विषय पर बात करती है। कहानी भारतीय परिवारों में सहमति, मैरिटल रेप और सामाजिक चुप्पी जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। दिव्या एक ऐसे किरदार में हैं जो एक परेशान करने वाली सच्चाई की गवाह बनती है। यह फिल्म असहज सवाल पूछती है और सीधे दिल पर चोट करती है।

जब खुली किताब

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5

‘जब खुली किताब’ एक इंडियन हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है। सौरभ शुक्ला ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म उनके इसी नाम के मशहूर स्टेज प्ले पर बनी है। इसमें जाने-माने एक्टर पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया हैं। यह फिल्म जिंदगी के बाद के पड़ावों में प्यार, साथ और माफी की नाजुक बारीकियों को दिखाती है। इसमें अपारशक्ति खुराना भी हैं।

द राजा साब (हिंदी)

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियोहॉटस्टार

‘द राजा साब’, तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास एक युवा वारिस के रोल में हैं, जो एक हिप्नोटिक जादूगर से टकराता है, जिसका किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। एक हॉन्टेड हवेली, लापता दादाजी की तलाश और उभरता प्यार, इन सबके बीच पैरानॉर्मल एक्सपर्ट के रूप में बोमन ईरानी भी नजर आते हैं।

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

‘बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड’ नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें BLACKPINK के जीसू और सेओ इन-गुक हैं। थकी-हारी वेबटून प्रोड्यूसर सेओ मि-रे (जीसू) एक हाई-टेक ऐप का इस्तेमाल करती है जिससे वह कस्टमाइजेबल, परफेक्ट पार्टनर को डेट कर सकती है। लेकिन जब उसकी असल जिंदगी की दुश्मन (सेओ इन-गुक) उसकी डिजिटल दुनिया में आती है, तो उसे पता चलता है कि प्यार और जिंदगी हमेशा प्रोग्राम नहीं हो सकते।

गांधी टॉक्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5

‘गांधी टॉक्स’, किशोर पांडुरंग बेलेकर की बनाई एक साइलेंट ब्लैक कॉमेडी है। इस फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी हैं। ये लालच और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर आधारित है, जिसमें एक बेरोजगार आदमी (सेतुपति) और पैसे से बर्बाद एक बिजनेसमैन (स्वामी) की उलझी हुई जिंदगी को दिखाया गया है।

ग्रैनी

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सन NXT

‘ग्रैनी’ एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। कहानी ओच्चाई नाम की एक रहस्यमयी बुज़ुर्ग औरत की है। जब परिवार उसे अपने घर ले जाता है तब उनका साथ भयानक चीजें होती हैं।

हेलो बच्चों

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

‘हेलो बच्चों’, मशहूर एड-टेक प्लेटफॉर्म, फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे की असल जिंदगी के सफर से प्रेरित है। विनीत कुमार सिंह ने डेडिकेटेड टीचर (अलख पांडे से प्रेरित) का लीड रोल प्ले किया है।

किस ऑफ द स्पाइडर वुमन

ओटीटी प्लेटफॉर्म- लायंसगेट प्ले

बिल कॉन्डन की ‘किस ऑफ द स्पाइडर वुमन’ 1983 के अर्जेंटीना में सेट एक म्यूजिकल ड्रामा है। ये फिल्म एक गे विंडो ड्रेसर और एक मार्क्सवादी क्रांतिकारी के बीच जेल में पनपते जटिल रिश्ते को दिखाती है।

लालो: कृष्ण सदा सहायताते

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सोनी लिव

‘लालो: कृष्ण सदा सहायताते’ साल 2025 की गुजराती स्पिरिचुअल ड्रामा है। इसमें लालजी (करण जोशी) की कहानी दिखाई गई है, जो एक गिल्ट से भरा, शराबी रिक्शा ड्राइवर है और एक दूर के फार्महाउस में फंसा हुआ है। भगवान कृष्ण (श्रुहाद गोस्वामी) की मदद से वह खुद को खोजने और अंदर की मुक्ति के रास्ते पर चल पड़ता है।

टेड सीजन 2

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियोहॉटस्टार

‘टेड सीजन 2’, 1994 में सेट इस प्रीक्वल सीरीज का दूसरा सीजन टीनएज जॉन बेनेट और उसके शरारती टेडी बियर टेड की कहानी आगे बढ़ाता है।

द डायनासोर्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

‘द डायनासोर्स’, 4-पार्ट की नेचर डॉक्यूमेंट्री मिनीसीरीज है। इसमें ट्राइएसिक पीरियड से लेकर उनके खत्म होने तक, डायनासोर के 165 मिलियन सालों के विकास को दिखाया गया है।

विक्रम ऑन ड्यूटी

ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियोहॉटस्टार

‘विक्रम ऑन ड्यूटी’ (2026), साउथ की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। ये सीरीज विक्रम वासु (निखिल मलियाक्कल) पर आधारित है, जो एक नियम तोड़ने वाला पुलिस इंस्पेक्टर है और क्रिमिनल नेटवर्क से निपटता है। कहानी एक हाई-प्रोफाइल इन्वेस्टिगेशन पर केंद्रित है जो उसके मोरल्स को चैलेंज करती है और इंसाफ पाने की उसकी कोशिश को टेस्ट करती है।

वॉर मशीन

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

‘वॉर मशीन’ एक साइंस-फिक्शन मिलिट्री एक्शन-थ्रिलर है। इसमें ट्रेनिंग मिशन अचानक रोबोटिक खतरों के खिलाफ असली युद्ध में बदल जाता है।

डियर राधी

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सन NXT

‘डियर राधी’, साउथ की कॉमेडी-ड्रामा रोमांस फिल्म है। इसमें मदन (सरवण विक्रम) की कहानी दिखाई गई है, जो एक 23 साल का इंट्रोवर्ट IT प्रोफेशनल है और महिलाओं से डरता है।

धीरम

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सन NXT

‘धीरम’, साउथ की थ्रिलर फिल्म है, जो ACP स्टालिन जोसेफ (इंद्रजीत सुकुमारन) के बारे में है। एसीपी स्टालिन जोसेफ, कालीकट के एक नाइट क्लब की पार्किंग में शुरू हुई बेरहम हत्याओं की एक सीरीज की जांच करता है। फिल्म में डार्क, इमोशनल और सस्पेंस वाली चीजें हैं। कहानी दूसरे हाफ में काफी बदल जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN