Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/12th_march_ott_1773276673629_1773276678357.jpgFriday OTT Release: वीकेंड पर आपका मजा दोगुना करने के लिए कई सारी नई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं। ये फिल्में और सीरीज प्राइम वीडियो, जी5, नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली हैं।
13 मार्च का दिन ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनिंग होने वाला है। दरअसल, इस शुक्रवार ओटीटी पर एक या दो नहीं, बल्कि कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्में और सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर दस्तक देंगी। यदि वीकेंड पर आपको घर बैठने का मन है तो आप इन अपकमिंग फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देख सकते हैं। यह तय कर सकते हैं कि वीकेंड पर आप इनमें से कौन-सी फिल्म या सीरीज देखेंगे।
1. एस्पिरेंट्स सीजन 3
ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेजन प्राइम वीडियो
मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘एस्पिरेंट्स 3’ शुक्रवार के दिन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। एक बार फिर आपको नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, सनी हिंदूजा और अभिलाष थपलियाल की कहानी देखने को मिलेगी। यहां देखिए इसका ट्रेलर।
2. जूटोपिया 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियोहॉटस्टार
एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया’ का दूसरा पार्ट आने वाला है। जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड की जोड़ी एक बार फिर शहर के नए रहस्यों को सुलझाती नजर आने वाली है। इस फिल्म की खास बात ये है कि बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी ये फिल्म पसंद आई है। यही कारण है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
3. द ताज स्टोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म – लायंसगेट प्ले
नाम पढ़कर आपको ऐसा तो नहीं लग रहा कि ये फिल्म 26/11 पर है? ऐसा नहीं है। परेश रावल की ये फिल्म ‘ताजमहल’ के इतिहास और उससे जुड़े कानूनी व सामाजिक विवादों पर आधारित है। फिल्म में इतिहास के पन्नों को खंगालने की कोशिश की गई है।
भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5
‘भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति’, इसका मतलब है, ‘पति महोदयों से एक निवेदन’ है। ये एक तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी ‘राम सत्यनारायण’ (रवि तेजा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शराब (Wine) व्यापारी है। वह अपने बिजनेस के सिलसिले में स्पेन जाता है, जहाँ उसकी मुलाकात एक दूसरी महिला से होती है। वापस भारत आने पर वह अपनी पत्नी और उस दूसरी महिला के बीच फंस जाता है।
फंकी
ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स
केवी अनुदीप के डायरेक्शन में बनी तेलुगू मेटा-कॉमेडी फिल्म ‘फंकी’, एक फिल्ममेकर कोमल की कहानी है। कोमल के पहले प्रोजेक्ट का बजट 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो जाता है। प्रोड्यूसर सुदर्शन (नरश) को स्ट्रेस से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम होने के बाद, उनकी बेटी चित्रा (कयादू लोहार), कोमल को सिर्फ 1 करोड़ रुपये में फिल्म पूरी करने का ऑर्डर देती है, जिसकी वजह गड़बड़ हो जाती है।
लैंडलॉर्ड
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5
‘लैंडलॉर्ड’, कन्नड़ भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे दुनिया विजय ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। ये फिल्म 1980-90 के दशक के कोलार (खासकर, हुलिदुर्ग गांव) के ग्रामीण इलाकों में सेट है, जो उस समय को दिखाती है जब जमीनदार लोगों का मजदूर पर पूरा कंट्रोल हुआ करता था।
नांगल
ओटीटी प्लेटफॉर्म – सन NXT
‘नांगल’ (2025) तमिल भाषा की एक सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म है, जिसे अविनाश प्रकाश ने डायरेक्ट किया है। कहानी तीन छोटे भाइयों और उनके कुत्ते कैथी पर फोकस करती है, जो एक गाली-गलौज करने वाले, डिमांडिंग पिता और एक गुमसुम मां के साथ बचपन बिताते हैं।
पूकी
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी5
‘पूकी’ (2026) एक तमिल रोमांटिक ड्रामा है जो मॉडर्न, Gen-Z रिश्तों की मुश्किलों को दिखाती है।
रिजॉर्ट
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियोहॉटस्टार
तमिल सीरीज ‘रिजॉर्ट’ में वेत्री की कहानी दिखाई गई है, जो ड्रॉपआउट होता है और RR रिजॉर्ट में काम करता है। वेत्री में खाना बनाने का छिपा हुआ टैलेंट है और वह रिजॉर्ट के एलीट किचन में जगह बनाने का सपना देखता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



