Home व्यापार समाचार FII ने इस मल्टीबैगर स्टॉक के खरीदे 13.70 करोड़ शेयर, कल फोकस...

FII ने इस मल्टीबैगर स्टॉक के खरीदे 13.70 करोड़ शेयर, कल फोकस में रहेंगे शेयर

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Elitecon International के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। इसके पीछे की वजह नया इन्वेस्टमेंट है। मॉरिशस की कंपनी Minerva Ventures ने Elitecon International में 8.58 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Elitecon International के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। इसके पीछे की वजह नया इन्वेस्टमेंट है। मॉरिशस की कंपनी Minerva Ventures ने Elitecon International में 8.58 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। इस खबर के सामने आने के बाद अब देखना है कि कंपनी के शेयरों का रुख कैसा रहेगा? शुक्रवार कंपनी के शेयर 1.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58.19 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

13.70 करोड़ शेयर खरीदे

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार मॉरिशस की कंपनी ने Elitecon International में 8.58 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी 13.70 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी वारेंट्स इश्यू और ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए हुई है। बता दें, यह डील कितने में हुई यह बात सामने नहीं आई है।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

Elitecon International ने दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट सेल्स 318 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2192.09 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 63 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 117.20 करोड़ रुपये रहा है।

छमाही रिजल्ट की बात करें तो कंपनी के नेट सेल्स में सालाना आधार पर 581 प्रतिशत बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का नेट सेल्स 3735.64 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 581 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान नेट प्रॉफिट 117.20 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 195 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट सेल्स 548.76 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान Elitecon International का नेट प्रॉफिट 69.95 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का ट्रेंड कैसा?

इस स्मॉल कैप मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में बीते 5 कारोबारी दिन के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। वहीं, एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी 6 महीने Elitecon International के शेयरों की कीमतों में 81 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

1 साल में Elitecon International ने के शेयरों का भाव 156 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4250 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN