Home व्यापार समाचार FD पर अप्रैल के महीने में कहां मिल रहा है सबसे बेस्ट...

FD पर अप्रैल के महीने में कहां मिल रहा है सबसे बेस्ट रिटर्न, निवेश से पहले यहां करें चेक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Best FD Rates: मौजूदा परिस्थितियों में एफडी एक बार फिर से आकर्षक इनवेस्टमेंट के तौर पर उभरा है। अलग-अलग बैंक एफडी पर अलग-अलग रिटर्न दे रहे हैं। 

Best FD Rates: मौजूदा समय में शेयर बाजार में अनिश्चितताओं की वजह से उठा-पटक जारी है। वहीं, गोल्ड की कीमतों में भी बीते एक महीने के दौरान काफी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे मे फिक्सड डिपॉजिट यानी एफडी ही एक ऐसा निवेश है जहां रिटर्न की 100 प्रतिशत गारंटी मिल रही है। आइए जानते हैं कि अप्रैल के महीने में कौन सा बैंक एफडी पर दे रहा है सबसे बेस्ट रिटर्न

1 साल की एफडी पर कौन सरकारी बैंक दे रहा मोटा रिटर्न

इंडियन ओवरसीज बैंक की तरफ से 6.50 प्रतिशत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.30 प्रतिशत और बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.25 प्रतिशत का रिटर्न 1 साल की एफडी पर दिया जा रहा है। केनेरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से 6.25 प्रतिशत का रिटर्न एक साल की एफडी पर मिलेगा।

3 साल की एफडी पर कहां मिल रहा अधिक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 3 साल की फिक्सड डिपॉजिट स्कीम पर 6.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और केनेरा बैंक की तरफ से 6.25 प्रतिशत का रिटर्न 3 साल के एफडी पर निवेशकों को मिलेगा।

5 साल की एफडी

यहां बैंक ऑफ बड़ौदा बाजी मार ले गया है। इस सरकारी बैंक के ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। वहीं, केनेरा बैंक 6.25 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक 6.10 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

1 साल में कौन सा प्राइवेट बैंक दे रहा है अधिक ब्याज

एसबीएम बैंक ऑफ इंडिया में 1 साल की एफडी पर 7.10 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। बंधन बैंक और आरबीएल बैंक अपने ग्राहकों को 7-7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। डीसीबी बैंक की तरफ से 6.90 प्रतिशत का रिटर्न एक साल की एफडी पर मिलेगा।

3 साल की एफडी पर

बंधन बैंक अपने ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत, आरबीएल बैंक 7.20 प्रतिशत, डीसीबी बैंक 7 प्रतिशत ब्याज तीन साल की एफडी पर दे रहा है।

5 साल की फिक्सड डिपॉजिट पर कहां मिलेगा अधिक ब्याज

डीसीबी बैंक की तरफ से 7.15 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत और यस बैंक की तरफ से 5 साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत ब्याज 5 साल की एफडी पर मिल रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 5 साल की एफडी पर 7.90 प्रतिशत, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 3 साल की एफडी पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज निवेशकों को दिया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN