Home व्यापार समाचार FD पर जानें कहां मिल रहा है 8.25% तक ब्याज, SBI और...

FD पर जानें कहां मिल रहा है 8.25% तक ब्याज, SBI और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया काफी पीछे

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Best FD Rates:अनिश्चितता भरे इस माहौल में एफडी एक बेहतर इन्वेस्टमेंट विकल्प हो सकता है। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1 साल से 5 साल तक के एफडी पर 8 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दिया जा रहा है। 

Best FD Rates: शेयर बाजार में इस समय भारी उठा-पटक जारी है। वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस अनिश्चितता के दौर में फिक्सड डिपॉजिट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि एफडी में कहां सबसे शानदार रिटर्न मिल रहा है।

8.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है यह बैंक

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 से 5 साल तक की एफडी पर 8.25 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 8 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। उत्कर्ष 1 से 5 साल तक के फिक्सड डिपॉजिट करने पर अपने ग्राहकों को 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

प्राइवेट सेक्टर के बैंक दे रहे हैं कितना ब्याज?

एसबीएल बैंक ऑफ इंडिया ने 1 साल से 5 साल तक के एफडी पर 7.85 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से एक साल से 5 साल तक के फिक्सड डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाएगा।

सरकारी बैंक कितना दे रहे हैं ब्याज?

पंजाब नेशनल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। केनारा बैंक की तरफ से एक साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.60 रुपये प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एफडी ग्राहकों को 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.40 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.60 प्रतिशत ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN