Source :- LIVE HINDUSTAN
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एफबीआई प्रमुख के रूप में नामित काश पटेल को सूचित किया गया कि उनके कम्युनिकेशन को ईरानी हैकर्स ने निशाना बनाया और कम से कम कुछ ईमेल्स या संदेशों तक पहुंच हासिल कर ली गई।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI के निदेशक काश पटेल की ईमेल आईडी हैक कर ली गई है, जिसमें ईरान से जुड़े हैकर्स का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एफबीआई प्रमुख के रूप में नामित काश पटेल को सूचित किया गया कि उनके कम्युनिकेशन को ईरानी हैकर्स ने निशाना बनाया और कम से कम कुछ ईमेल्स या संदेशों तक पहुंच हासिल कर ली गई।
हैकर ग्रुप ‘हंडाला हैक टीम’ ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उन्होंने पटेल का इनबॉक्स हैक कर लिया है और इंटरनेट पर उनके फोटोग्राफ व रिज्यूमे जारी कर दिए हैं। इस ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि अब पटेल का नाम सफलतापूर्वक हैक किए गए शिकारों की सूची में शामिल हो गया है। रॉयटर्स की ओर से जांचे गए कुछ दस्तावेजों में 2010 से 2019 के बीच के व्यक्तिगत और काम से संबंधित ईमेल्स दिखाए गए हैं।
हैकिंग को लेकर अब तक क्या जानकारी
अमेरिकी न्याय विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि पटेल के ईमेल्स से छेड़छाड़ हुई है, हालांकि विस्तार से जानकारी नहीं दी गई। एफबीआई और हैकर ग्रुप ने अभी तक इस मामले पर और कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
काश पटेल अमेरिकी वकील और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं, जो 21 फरवरी 2025 से अमेरिका की FBI के 9वें डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। न्यूयॉर्क में जन्मे भारतीय मूल (गुजराती वंश) के पटेल ने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से क्रिमिनल जस्टिस में ग्रेजुएशन किया और न्यूयॉर्क से लॉ की डिग्री हासिल की। उन्होंने जस्टिस डिपार्टमेंट में प्रॉसीक्यूटर, हाउस इंटेलिजेंस कमिटी में सीनियर काउंसल, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में काउंटरटेररिज्म डायरेक्टर और एक्टिंग डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस के डिप्टी के रूप में अहम भूमिकाएं निभाईं। ट्रंप प्रशासन में आईएसआईएस नेता अल-बगदादी जैसे आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों में योगदान दिया। FBI प्रमुख बनने के बाद वे एजेंसी में सुधार और विवादास्पद फैसलों के लिए चर्चा में रहे हैं। वे दक्षिण एशियाई मूल के पहले एफबीआई डायरेक्टर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



