Home व्यापार समाचार EPFO ने दी बड़ी राहत, लाखों खातों में जमा किए जाएंगे पैसे,...

EPFO ने दी बड़ी राहत, लाखों खातों में जमा किए जाएंगे पैसे, क्या है डिटेल- जानिए

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

EPFO- करीब 30.52 करोड़ रुपये ऐसी रकम है जो सालों से पड़ी थी और अब इसे संबंधित खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों को लौटाया जाएगा। लंबे समय से अपने पीएफ के पैसे का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत मानी जा रही है।

EPFO Latest News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की हालिया समीक्षा बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि 7.11 लाख से ज्यादा निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) खातों को बंद कर उनमें पड़ी राशि वापस की जाएगी। इन खातों में प्रत्येक में 1,000 रुपये तक की रकम है। कुल मिलाकर करीब 30.52 करोड़ रुपये ऐसी रकम है जो सालों से पड़ी थी और अब इसे संबंधित खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों को लौटाया जाएगा। लंबे समय से अपने पीएफ के पैसे का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत मानी जा रही है।

क्या है डिटेल

दरअसल, किसी EPF खाते को इनऑपरेटिव तब माना जाता है जब रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी रूप से बसने या खाताधारक की मृत्यु के बाद लगातार तीन साल तक उसमें कोई योगदान नहीं आता। मौजूदा नियमों के मुताबिक खाते में 58 साल की उम्र तक ब्याज जुड़ता रहता है, लेकिन एक बार खाता इनऑपरेटिव घोषित हो जाए तो उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। यही वजह है कि EPFO समय-समय पर सदस्यों और उनके परिवारों को सलाह देता रहा है कि वे समय रहते दावा (क्लेम) दाखिल करें, ताकि ब्याज का नुकसान न हो।

इन खातों में रिफंड की प्रक्रिया और तेज

मंत्रालय के मुताबिक, जिन खातों में आधार लिंक है, उनमें रिफंड की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है। आधार-सीडेड खाताधारकों के बैंक खाते में रकम सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और भुगतान में देरी नहीं होगी। डिजिटल सिस्टम के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सही व्यक्ति तक पैसा सीधे पहुंचे और बीच में किसी तरह की रुकावट न आए।

अगर किसी सदस्य की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो तीन साल बाद खाता इनऑपरेटिव हो सकता है। ऐसे मामलों में नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) या कानूनी वारिस को समय पर क्लेम दाखिल करना जरूरी है। EPFO ने अपने सोशल मीडिया संदेश में भी परिवारों को आगाह किया है कि देरी करने पर ब्याज का नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि परिवार के सदस्य दस्तावेज पूरे रखें और तय समय के भीतर दावा प्रक्रिया पूरी करें।

डिजिटल सुधारों ने इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाया है। अप्रैल 2025 में EPFO ने आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के जरिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेशन और एक्टिवेशन की सुविधा UMANG ऐप पर शुरू की थी। UMANG ऐप के जरिए सदस्य घर बैठे कई सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। सरकार का कहना है कि इन डिजिटल कदमों से न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि ऐसे निष्क्रिय खातों के निपटारे और रिफंड प्रक्रिया में भी तेजी आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN