Source :- LIVE HINDUSTAN
Eid Mubarak 2026: ईद के मुबारक मौके पर अपनों को, दोस्तों, रिश्तेदारों को और करीबियों को भेजनी है शुभकामनाएं तो यहां से चुनें बेहतरीन और प्यारभरी शायरियां। व्हाट्सएप पर लगाना है स्टेटस तो इन शायरियों को टेक्सट में लिख कर लें सबको इंप्रेस।
ईद का त्योहार खुशियां और बरकत लेकर आता है। रमजान के पाक महीने के आखिर दिन चांद के दीदार के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है। तरह-तरह के पकवान और सेंवईयों के साथ सभी एक दूसरे से गले मिलते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। ईद के मौके पर आप भी अपने दोस्तो, करीबियों और रिश्तेदारों को मुबारकबाद भेजें या सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाएं। ईद मुबारक के लिए बेहतरीन शायरियां यहां से चुनें।
Eid Mubarak 2026
- आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे, उन सब के लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है ।
ईद मुबारक
- रमजान के पाक महीने के बाद मीठी ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने साथ लाया है,
अल्लाह ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद-उल-फितर का त्योहार आया है.
आपको और आपके परिवार को ईद की बधाई
- तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक
- मुबारक मौका अल्लाह ने अतह फरमाया,
एक बार फिर बंदगी की राह पे चलाया,
अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए,
खुशी से भरी ईद-अल-फितर आपके लिए.
ईद मुबारक
- ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देता है इंसान में दूरिया,
ईद है खुदा का एक नया तबरोक,
इसलिए कहते हैं सब ईद मुबारक..
- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको।
ईद मुबारक
- आओ गले मिलें कि आज ईद का दिन है,
मुसर्रतों मुस्कुराहटों दीद का दिन है,
गिले भुलाएं दिलों को साफ अब कर लें,
रंजिशों को मिटाएं के सात-ए-सईद का दिन है.
ईद-उल-फितर 2026 की मुबारकबाद
- जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।
ईद मुबारक
- हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक 2026
- तमन्ना आपकी सारी पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी सारी दुआ कबूल हो जाए.
ईद-उल-फितर 2026 की मुबारकबाद
- रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।
ईद मुबारक
- ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां।
ईद मुबारक
- जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो आप का हर दिन ईद से कम न हो ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो जिसमें कोई दुख और गम न हो
Happy Eid-ul-Fitr 2026
- गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ईद का त्योहार
हमने आपको ये पैगाम भेजा है।
Happy Eid-ul-Fitr 2026
- ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



