Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar: The Revenge Live Updates: संडे को 5 करोड़ से ज्यादा से...

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: संडे को 5 करोड़ से ज्यादा से खुला फिल्म का खाता

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/wrertfsytdddffggdecttddff_1774140511728_1774140516027.jpg

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर:द रिवेंज ने इतिहास रचना शुरू कर दिया है। फिल्म में शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 113 करोड़ नेट कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने पहले ही दिन इतनी कमाई नहीं की थी। अब आज संडे की कमाई पर नजर टिकी है। ऐसा माना जा रहा है फिल्म 120 करोड़ के पार कमाई कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 ने 501 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है।

धुरंधर की आंधी

धुरंधर 2 की कहानी, एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस और जबरदस्त म्यूजिक ने ऑडियंस को थिएटर तक खींच लिया है। बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी रणवीर की परफॉरमेंस की कायल हो गई है। कई बड़े कलाकारों ने एक्टर के काम की तारीफ की। आदित्य धर के डायरेक्शन को पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले कुछ दिनों में साबित कर दिया कि कमाई के कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। फिल्म ने पेड प्रीमियर के साथ अब तक कुल 351.44 करोड़ कर ली है। अब पहले संडे को ब्लास्ट होने वाला है। हम आपको फिल्म की संडे की कमाई से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां देते रहेंगे।

22 Mar 2026, 09:07:02 AM IST

Dhurandhar: The Revenge Live Update:

सुबह 9 बजे- सिर्फ दो घंटो में 12.17 करोड़ पार पहुंची फिल्म

22 Mar 2026, 08:01:01 AM IST

Dhurandhar: The Revenge Live Update: धुरंधर 2 का खुला खाता

सुबह 8 बजे- 5.68 करोड़ के साथ हुई रविवार की सुबह की शुरुआत



22 Mar 2026, 06:03:25 AM IST

Dhurandhar: The Revenge Live Update: धुरंधर 2 चौथे दिन, संडे का शुरुआती कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक्स ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि धुरंधर 2 अपने पहले वीकेंड तक 450 से 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अब आज देखना है कि रणवीर की फिल्म आज कितने करोड़ पार करते हैं।



SOURCE : LIVE HINDUSTAN