Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar Day 8 LIVE: धुरंधर 2 आज इन फिल्मों को देगी मात,...

Dhurandhar Day 8 LIVE: धुरंधर 2 आज इन फिल्मों को देगी मात, जानें डे8 के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/18_Dec__the_revenge_6_1774500266766_1774500271404.jpg

Dhurandhar 2 Box Office collection LIVE: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़ने वाली है।

Dhurandhar 2 Day 8 Box Office Collection: स्पॉई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 18 मार्च से 25 मार्च तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं अब 26 मार्च के दिन फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ और प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ को पीछे छोड़ने वाली है। आइए आपको डे8 के बॉक्स ऑफिस का लाइव अपडेट देते हैं ताकि आपको पता चल सके कि ‘धुरंधर 2’ कब इन दोनों फिल्मों को पछाड़ेगी।

LIVE Updates: डे8 बॉक्स ऑफिस

सुबह 7 बजे तक – 0.75 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक – 1.76 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 2.41 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 3.34 करोड़ रुपये

‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ का कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 646.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने डे7 तक कुल 623.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। यही कारण है कि ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद लगा रहे हैं कि डे8 पर ‘धुरंधर 2’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ को मात दे देगी।

फिल्म की अब तक की कुल कमाई

1. फिल्म ने पेड प्रिव्यू (18 मार्च) वाले दिन यानी डे 0 पर 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

2. इसके बाद, 19 मार्च के दिन फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और डे1 की कमाई 102.55 करोड़ रुपये तक जा पहुंची।

3. डे2 के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

4. डे3 और डे4 की कमाई में भारी बढ़ौतरी देखी गई। फिल्म ने क्रमश: 113 करोड़ और 114.85 करोड़ का शानदार कारोबार किया।

5. फिर वीकडेज के शुरू होते ही कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार (डे5) को फिल्म 65 करोड़, मंगलवार (डे6) को 56.60 करोड़ और बुधवार (डे7) को 47.70 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

टेबल से समझिए

डे भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे0 43 करोड़ रुपये
डे1 102.55 करोड़ रुपये
डे2 80.72 करोड़ रुपये
डे3 113 करोड़ रुपये
डे4 114.85 करोड़ रुपये
डे5 65 करोड़ रुपये
डे6 56.60 करोड़ रुपये
डे7 47.70 करोड़ रुपये
डे8 3.34 करोड़ रुपये (सुबह 10 बजे तक)
कुल कलेक्शन 626.76 करोड़ रुपये

नोट: यहां लिखे गए बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के आंकड़ें Sacnilk से लिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN