Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar Box Office Day 17: शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर,...

Dhurandhar Box Office Day 17: शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, तोड़ा पिछले तीन दिनों का रिकॉर्ड, कर डाली बंपर कमाई

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/04/1200x900/dhurandhar_26_03_1775152718844_1775152724170_1775322406820.png

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज का यानी शनिवार के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला।

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ का खुमार इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। इस फिल्म ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 17वें दिन कितना कमा लिया है।

शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज का यानी शनिवार के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। वहीं, अब इसके शनिवार के कलेक्शन आ चुके हैं। शनिवार को इसने अपना ही पिछले तीन दिनों का रिकॉर्ड ब्रेक किया। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 17वें दिन खबर लिखने तक 25.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 17 दिन का कलेक्शन भारत में 985.02 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

धुरंधर: द रिवेंज फिल्म की कमाई
पहला हफ्ता 674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता 245.35 करोड़
15वां दिन 18.30 करोड़
16वां दिन 21.55 करोड़
17वां दिन 25.65 करोड़
टोटल कमाई 985.02 करोड़

‘धुरंधर’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN