Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के 5 गाने हुए रिलीज, दो का...

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के 5 गाने हुए रिलीज, दो का पाकिस्तान से है सीधा कनेक्शन

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/Dhurna_1773237505432_1773806440153.jpg

Dhurandhar The Revenge Songs: ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके पांच गाने यूट्यूब पर अपलोड किए हैं। आइए आपको इन गानों के बारे में बताते हैं।

Dhurandhar The Revenge: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने मुंबई में ग्रांड इवेंट के दौरान इसके पांच गाने लॉन्च किए। आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पांच गानों में से दो गाने नए हैं, दो इंस्पायर्ड हैं और एक गाना रीमेक है। आइए आपको इन गानों के बारे में हर एक बात बताते हैं।

1.ओरिजिनल गाने

मैं और तू : इस गाने को जैस्मीन सैंडलास, रेबल और शाश्वत सचदेव ने गाया है। वहीं इसके बोल जैस्मीन सैंडलास और रेबल ने लिखे हैं। इस गाने का किसी भी पुराने गाने से कोई संबंध नहीं है। ये पूरी तरह से फ्रेश मॉडर्न ट्रैक है।

जाइये साजना: ये भी ओरिजिनल सॉन्ग है। इसे लिखा और गाया जैस्मीन सैंडलास व सतिंदर सरताज ने है।

2. रीमेक और रीक्रिएटेड

आरी आरी: ये साल 2003 के मशहूर बैंड ‘बॉम्बे रॉकर्स’ के डेब्यू एल्बम का गाना है। यह मूल रूप से एक पंजाबी पॉप-हिप हॉप फ्यूजन था, जिसे 2026 के साउंड के साथ रीमिक्स किया गया है।

3. क्लासिक और सूफी गाने

मन अटकेया: प्रसिद्ध सूफी कवि शाह हुसैन की ‘काफी’ से लिया गया ‘मन अटकेया’ सबसे पहले नुसरत फतेह अली खान ने गाया था। वहीं अब इसे रीक्रिएट करके ‘धुरंधर 2’ में इस्तेमाल किया जा रहा है। ‘धुरंधर 2’ के लिए ये गाना वैभव गुप्ता, शहजाद अली, टोकन और शाश्वत सचदेव ने गाया है।

जान से गुजरते हैं: महान कव्वाल नुसरत फतेह अली खान के मशहूर कलाम ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ से ये गाना लिया गया है। इसे ‘धुरंधर 2’ के लिए खान साहब और शाश्वत सचदेव ने गाया है। वहीं नुसरत फतेह अली खान का ही लिया गया है।

पाकिस्तान से कनेक्शन

‘जान से गुजरते हैं’ और ‘मन अटकेया’ का सीधा संबंध पाकिस्तान के महान फनकार नुसरत फतेह अली खान और वहां की सूफी गायकी से है। ‘मन अटकेया’ की रचना करने वाले शाह हुसैन भी लाहौर के रहने वाले थे। वहीं ‘आरी आरी’ फेम बॉम्बे रॉकर्स ग्रुप में नवेन कवेरा (भारतीय) और थॉमस सरिगार्डस (डेनिश) की गायकी का अंदाज हमेशा से इंडो-पाक पॉप कल्चर से इंस्पायर्ड रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN