Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले रणवीर सिंह बोले- अब इंडियन सिनेमा...

Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले रणवीर सिंह बोले- अब इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल धुरंधर द रिवेंज तय करेगा

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/rsd_1773805210556_1773805221718.jpg

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ा म्यूजिक लॉन्च हुआ जिसमें रणवीर भी शामिल थे और उन्होंने फैंस से अपने दिल की बात कही है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 रिलीज होने वाला है 19 मार्च को। फिल्म को लेकर काफी बज है और अब मूवी रिलीज से पहले गुरुवार शाम को फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हुआ। ये इवेंट काफी धमाकेदार था। रणवीर भी इस दौरान मौजूद थे और उन्होंने भी अपनी एनर्जी से सबका दिल जीत लिया। इसी दौरान रणवीर ने फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर पहली बार बात की।

क्या बोले रणवीर सिंह

रणवीर ने कहा, ‘दोस्तों आपने धुरंधर को, हमारी फिल्म को एक एतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है और ये सिर्फ आपके प्यार और सम्मान की वजह से है। आज पूरे विश्व की सिनेमा के दर्शकों को, आप सबको, हमारी टीम से धन्यवाद।’

वह आगे बोलते हैं, ‘अब धुरंधर द रिवेंज रिलीज होगी जिसका ना सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में बेसब्री से इंतजार है। हमारी पूरी टीम को इस बात से इतनी खुशी है। हम अब भी इसे प्रोसेस कर रहे हैं।’

इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल धुरंधर 2 तय करेगा

रणवीर ने दूसरे पार्ट को लेकर उम्मीदों पर कहा, ‘और इतना बता दूं, अब इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल अब धुरंधर द रिवेंज तय करेगा।’

बता दें कि पहली बार रणवीर सिंह ने धुरंधर को लेकर बात की है। पहली फिल्म के सक्सेस से लेकर अब तक रणवीर ने इस पर कुछ नहीं कहा था। उनका कोई स्टेटमेंट ही नहीं आया था।

फिल्म ए सर्टिफिकेट से हुई पास

वहीं धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट से पास किया है। फिल्म 5 भाषा में रिलीज होगी जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त भी अहम किरदार में हैं।

टॉक्सिक से होनी थी टक्कर

बता दें कि पहले धुरंधर द रिवेंज की यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी क्योंकि टॉक्सिक भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण फिल्म को आगे के लिए पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि यह मूवी वे वर्ल्डवाइड रिलीज करना चाहते हैं। अब फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।

अब उस्ताद भदत सिंह से है क्लैश

हालांकि अब टॉक्सिक के हटने के बाद पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के साथ मूवी की टक्कर है। मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN