Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/Dhurandhar_2_Review_1773844480832_1773844487918.jpgDhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर कल रिलीज होने जा रही है। फिल्म देखने के बाद ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने इसका रिव्यू जारी किया है। तरण आदर्श ने फिल्म को हर कसौटी पर परखने के बाद इसके बारे में अपना रिएक्शन दिया है।
Dhurandhar 2 Review: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कल यानी 18 मार्च को रिलीज हो रही है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म का प्रिव्यू शो देखने के बाद अपना पहला वन वर्ड रिव्यू सोशल मीडिया पर लिख दिया है। तरण आदर्श ने इस फिल्म को एक ‘मास्टरपीस’ करार दिया है। उन्होंने इसे 5 में से 4.5 स्टार्स की रेटिंग देते हुए लिखा है कि यह फिल्म फिर एक बार रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ही दर्शकों की वेटिंग लिस्ट में शामिल रही है। तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिर एक बार इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कैसी है फिल्म-कहानी और इसका स्क्रीनप्ले?
तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में बताया है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट की तूफानी सक्सेस के बाद इसके सीक्वल से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। अच्छी बात यह है कि ‘धुरंधर-2’ न केवल उम्मीदों पर खरी उतरी है, बल्कि उनसे भी कई कदम आगे निकल गई है। तरण ने लिखा कि डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बार एक बहुत बड़ा और व्यापक विजन पेश किया है। जहां पहला पार्ट फिल्म की नींव रखने जैसा था, वहीं ‘धुरंधर 2’ कहानी को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है। फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका ‘इमोशनल कोर’ है, जो सिर्फ एक्शन नहीं दिखाता, बल्कि दर्शकों को उस एक्शन की वजह भी देता है। फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना टाइट है कि आपको पलक झपकने का मौका भी नहीं मिलता।
रणवीर का अब तक का सबसे अच्छा काम
एक्टिंग की बात करें तो तरण आदर्श ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रणवीर ने इस फिल्म में अपनी ताकत, इंटेंसिटी और इमोशन का जो तालमेल दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। तरण के मुताबिक यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है और वह इस सीक्वल की जान हैं। इसके अलावा संजय दत्त ने अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी से पर्दे पर आग लगा दी है। आर. माधवन का काम बेहद सधा हुआ और इंप्रेसिव है, जबकि अर्जुन रामपाल ने एक खतरनाक विलेन के तौर पर खुद को एक बार फिर साबित किया है। तरण आदर्श ने सारा अर्जुन और राकेश बेदी के काम की भी खुलकर तारीफ की है।
बॉक्स ऑफिस पर आएगा रिकॉर्ड तोड़ सुनामी
फिल्म के टेक्निकल पहलुओं पर बात करते हुए तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद धमाकेदार और इमोशनल है, जो दर्शकों को लंबे वक्त तक याद रहेगा। म्यूजिक सॉलिड है, हालांकि चार्टबस्टर गानों की कमी खलती है, लेकिन पुराने गानों का इस्तेमाल बहुत शानदार तरीके से किया गया है। फिल्म के डायलॉग्स ऐसे हैं जिन पर सिनेमाघरों में खूब सीटियां और तालियां बजेंगी। एक्शन सीन्स को बहुत ही ग्रैंड तरीके से फिल्माया गया है और एडिटिंग फिल्म की रफ्तार को बनाए रखती है। तरण ने अपने वन वर्ड रिव्यू में इस फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताते हुए लिखा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सुनामी’ लेकर आएगी और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


