Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख-सलमान सबकी फिल्में रह...

Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख-सलमान सबकी फिल्में रह गईं पीछे, बनाया रिकॉर्ड

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/27th_march_dhu_1775049369122_1775049374661.jpg

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने वो कर डाला जो आज तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है।

Dhurandhar 2 Record: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ तबाही मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने वो कर डाला है जो आज तक न सलमान खान की फिल्म कर पाई है और न शाहरुख खान की। ‘धुरंधर द रिवेंज’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

कौन-सा रिकॉर्ड बनाया है?

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, आज तक कोई भी हिंदी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री नहीं ले पाई है, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने ये चमत्कार सिर्फ 15 दिनों (डे0 से डे14 तक) में कर डाला है।

टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में

टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’, ‘धुरंधर’, ‘जवान’, ‘छावा, ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

फिल्म नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारतीय)
धुरंधर 2 914.50 करोड़ रुपये (1 अप्रैल शाम 7 बजे तक)
धुरंधर 840.20 करोड़ रुपये
जवान 640.25 करोड़ रुपये
छावा 601.54 करोड़ रुपये
स्त्री 2 597.99 करोड़ रुपये
एनिमल 553.87 करोड़ रुपये
पठान 543.09 करोड़ रुपये
गदर 2 525.70 करोड़ रुपये
दंगल 387.38 करोड़ रुपये
संजू 342.53 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अब ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करते हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, डे13 तक ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,435.41 करोड़ रुपये की कमाई की है।

क्या है ‘धुरंधर 2’ की खासियत?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है। बेहतरीन वीएफएक्स, अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन सीक्वेंस और रणवीर सिंह की पावर-पैक परफॉरमेंस ने इस फिल्म को कल्ट स्टेटस दिला दिया है। ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद, इस सीक्वल ने न केवल उम्मीदों को पूरा किया है, बल्कि बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आप इसका रिव्यू इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN