Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 LIVE: ‘धुरंधर 2’ के 19 मार्च के कलेक्शन के शुरुआती...

Dhurandhar 2 LIVE: ‘धुरंधर 2’ के 19 मार्च के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, पढ़िए सेलेब्स रिव्यू

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/19/1200x900/18th_march_Dhurandhar_LIVE_1773893454615_1773893459484.jpg

Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो गई है। सेलेब्स ने इस फिल्म को देखने के बाद अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है।

Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बुधवार रात मुंबई में सेलेब्स के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। स्क्रीनिंग में आए सेलेब्स ने फिल्म देखने के बाद अब अपने रिव्यूज शेयर करने शुरू किए हैं। पढ़िए किस सेलेब ने क्या कहा।

19 मार्च की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 9.50 लाख से भी ज्यादा टिकट्स बिके हैं और इन टिकट्स की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 40.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।

LIVE Updates

9 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 9 बजे तक इंडियन बॉक्स ऑफिस से 9.39 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

शमिता शेट्टी ने भी देखी फिल्म

शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी और मां के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी। स्क्रीनिंग से बाहर निकलते समय शमिता शेट्टी ने पैपराजी से थोड़ी देर बातचीत की और फिल्म पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक शब्द में बताया कि उन्हें फिल्म बेहतरीन लगी।

विजय देवरकोंडा ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

विजय देवरकोंडा ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। 4 शब्द…भारत माता की जय! पूरी कास्ट और क्रू के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर एक कमाल के जीनियस हैं। रणवीर सिंह तो एकदम जबरदस्त हैं। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल…सभी ने बहुत ही शानदार काम किया है। शाश्वत का म्यूजिक तो एकदम आग लगा देने वाला था।’

राम गोपाल वर्मा का बयान

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जिन लोगों ने भी आज ‘धुरंधर 2’ देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि वे न सिर्फ ‘धुरंधर 2’ से प्यार करते हैं, बल्कि वे असल में ‘धुरंधर 2’ से शादी करना चाहते हैं।’

रणवीर ने कहा- अगर फिल्म 1000 करोड़ कमाती है तो…

पॉडकास्ट इंडिया को दिए बयान में राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ की। राकेश बेदी ने कहा, ‘सबके साथ बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही है। जब मेरा आखिरी दिन था … तब रणवीर ने अपने हाथ में माइक लेकर कहा था कि अगर यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये का धंधा करेगी तो उसमें 500 करोड़ रुपये राकेश जी की वजह से आएंगे।’

अल्लू अर्जुन का रिव्यू

अल्लू अर्जुन ने X पर लिखा, ‘अभी-अभी ‘धुरंधर 2’ देखी। देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल जिन पर तालियां बजेंगी। जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन जी और सभी कलाकारों का शानदार अभिनय। तकनीकी रूप से भी बेहतरीन। अपने देश में अपने भाई रणवीर सिंह जैसा शानदार और हर तरह का रोल निभाने वाला एक्टर पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। आदित्य धर जी ने तो कमाल ही कर दिया। अपने देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर पाकर बहुत खुशी हो रही है। एकदम जबरदस्त। एक भारतीय कहानी… लेकिन स्वैग इंटरनेशनल! जय हिंद।’

रणवीर सिंह के बारे में प्रीति जिंटा ने क्या कहा?

प्रीति ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रणवीर, तुमने मेरा दिल जीत लिया है। क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है! आपके अभिनय में जो रेंज और डेप्थ है, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मुझे अभी थोड़ा समय चाहिए। आर माधवन, आप जानते हैं कि मैं आपकी फ्लॉलेस एक्टिंग के बारे में क्या सोचती हूं और सच कहूं तो यह पूरी कास्ट पर लागू होता है। राकेश बेदी क्या टाइमिंग है, संजय दत्त क्या स्वैग है, सारा अर्जुन आपकी सादगी और सच्चाई कमाल है और अर्जुन रामपाल आपने एक बार फिर दिल जीत लिया।’

प्रीति जिंटा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया माइंडब्लोइंग

प्रीति जिंटा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी, एक्टिंग और निर्देशन को शानदार बताते हुए पूरी टीम पर प्यार बरसाया है। प्रीति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभी ‘धुरंधर 2’ देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि ‘रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो’। निर्देशन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, कहानी और कास्टिंग—हर एक चीज में ये फिल्म माइंडब्लोइंग है।’

प्रीति ने आगे लिखा, ‘फिल्म देखने के बाद मेरी मां ने सबसे पहले यही कहा कि वह इसे दोबारा थिएटर में अपने दोस्तों के साथ देखना चाहती हैं और मैं भी बिल्कुल वैसा ही फील कर रही हूं। आदित्य, आपने मुझे अपनी ‘फैन गर्ल’ बना दिया है और मुझे यह पसंद आ रहा है। इस बेहतरीन अनुभव के लिए आपका शुक्रिया। आपका कौशल, आपकी प्रतिभा और सबसे बढ़कर आपका दिल सही जगह पर है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN