Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 3: धुरंधर 2 के लिए शानदार रहा शनिवार, तीसरे...

Dhurandhar 2 Day 3: धुरंधर 2 के लिए शानदार रहा शनिवार, तीसरे दिन कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/dhurandhar_day_3_21_03_10_1774113680767_1774113684671.png

Ranveer Singh Film Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म के लिए पहला शनिवार शानदार रहा है। फिल्म ने फर्स्ट शनिवार को 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 352.54 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। 

आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म का पहला शनिवार शानदार रहा है। फिल्म ने पहले शनिवार यानी 21 मार्च को पहले दिन से भी ज्यादा कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 404.54 करोड़ (ग्रॉस) हो गया है। सिर्फ देश में ही नहीं दुनियाभर में रणवीर सिंह की ये स्पाई ड्रामा फिल्म काफी पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले ही तीन दिन में अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए है। धुरंधर 2 रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को धुरंधर 2 की कमाई?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने आज शनिवार को रात 10 बजे तक के डेटा के मुताबिक, 113.00 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की है। ये आंकड़ा पहले दिन के आंकड़े से भी काफी ज्यादा बड़ा है।

धुरंधर ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की थी।

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 0 43 करोड़
डे 1 102.55 करोड़
डे 2 80.72 करोड़
डे 3 113.00 करोड़
टोटल 339.27 करोड़

तीसरे दिन किस भाषा में कितनी हुई कमाई

आदित्य धर की फिल्म ने आज हिंदी भाषा में 105 करोड़ की कमाई की। तमिल भाषा में 2.95 करोड़, कन्नड भाषा में 1 लाख और मलयालम भाषा में 4 लाख और तेलुगु भाषा में 5 करोड़ की कमाई की है।

तीन दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने अबतक (खबर लिखे जाने तक) 404.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 339.27 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस वक्त देशभर में धुरंधर: द रिवेंज के करीब 20,822 शोज चल रहे हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 501.04 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की है।

तीसरे दिन के शोज की ऑक्यूपेंसी का डेटा

आज छुट्टी के दिन सुबह के शोज में 61.15 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी रही, दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 82.62 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 84.08 पर्सेंट रही। इस पूरे डेटा को मिलाकर आज की टोटल ऑक्यूपेंसी 75.95 पर्सेंट रही है।

आदित्य धर की धुरंधर 2 को खूब पसंज किया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हर तरफ धुरंधर 2 की चर्चा हो रही है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN