Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 24 Live: चौथे शनिवार को फिर चलेगी धुरंधर 2...

Dhurandhar 2 Day 24 Live: चौथे शनिवार को फिर चलेगी धुरंधर 2 की आंधी? अब तक कमा लिए इतने

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/dtguftfe_1775847876049_1775847880168.jpg

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 आज चौथे शनिवार को कमाई का धमाका करने वाली है। रणवीर की फिल्म की कमाई में कमी जरूर आई है। लेकिन वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। धुरंधर 2 को अब पुष्पा 2 को पीछे छोड़ना है।

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने धुरंधर:द रिवेंज से बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए हैं। धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया हुआ। फिल्म ने ये रिकॉर्ड सिर्फ कुछ ही दिनों की कमाई से बना दिया है। धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार में बेशक कमी आई है। लेकिन फिल्म की आंधी का असर आगे आने वली फिल्मों पर भी दिखने वाला है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अपने इन 23 दिनों में 1,078 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1,670.06 करोड़ के पार है। अब चौथे वीकेंड के कलेक्शन से उम्मीद है।फिल्म 20 करोड़ तक कमा सकती है।

धुरंधर 2 की कमाई

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर ने 840 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं धुरंधर 2 ने 1,054 से ज्यादा की कमाई का करी 2400 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के बजट की बात करें तो दोनों पार्ट्स पर 250 से 280 करोड़ का खर्चा किया है। ऐसे में मेकर्स को करीब 2000 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है। इसके अलावा सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स बेच कर भी मोटी कमाई हुई है। उम्मीद जताई जा रही है। आज चौथे शनिवार की फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।

धुरंधर: द रिवेंज कलेक्शन नेट
पहला हफ्ता 674.17 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता 263.65 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता 110.60 करोड़ रुपए
23 वां दिन 8.03 करोड़ रुपए
कुल* 1,054.12 करोड़ रुपए*

Dhurandhar 2 Day 24 Live
सुबह 9 बजे- रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक 58 लाख कमा लिए हैं।

सुबह 8 बजे- चौथे शनिवार को फिल्म ने की 27 लाख के साथ शुरुआत ।

पुष्पा 2 ने 10 हफ्तों में बनाए इतने करोड़

धुरंधर ने कुछ ही दिनों की कमाई से KGF 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब आने वाले दिनों में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पुष्पा 2 ने 10 हफ्तों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1,234.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। आने वाले दिनों में धुरंधर 2 ये रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड आमिर खान की दंगल का कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी भी इंडियन फिल्म के लिए मुश्किल नजर आ रहा है।

अक्षय की फिल्म को नुकसान?

बता दें, धुरंधर 2 की आंधी चौथे वीक में भी चल रही है। अगले हफ्ते अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है धुरंधर 2 की आंधी का असर फिल्म पर नहीं दिखे। आज शनिवार और रविवार के कलेक्शन से उम्मीदें हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN