Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 19: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म, जानें...

Dhurandhar 2 Day 19: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म, जानें फिल्म का डे19 का कलेक्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/06/1200x900/6th_april_dhurandhar_1775487730072_1775487735318.jpg

Dhurandhar 2 Day 19 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का अब बॉक्स ऑफिस पर दबदबा खत्म हो रहा है। फिल्म ने आज अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

Dhurandhar 2 Box Office Report: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जी हां, शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने 20वें दिन (डे0 से डे19) 10 करोड़ से भी कम की कमाई की है। आइए आपको फिल्म का डे19 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं।

19वें दिन का कलेक्शन

19वें दिन फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई है। फिल्म ने सोमवार के दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। आइए नजर डालते हैं फिल्म की डे19 की कमाई पर

डे 19 कलेक्शन: 7.29 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)

कुल कलेक्शन: 1,021.06 करोड़ रुपये

प्रोपगैंडा फिल्म है ‘धुरंधर 2’?

एक्टर और सांसद रवि किशन ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपगैंडा कहने वालाें को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्मों को प्रोपगैंडा कहने का नया चलन शुरू हो गया है। लोगों ने एक नया कबूतर पकड़ लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ एक वरदान है क्योंकि अब तक इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब थी। भोजपुरी इंडस्ट्री तो लगभग बंद ही हो गई थी।

बॉक्स ऑफिस का उतार-चढ़ाव

डे कमाई
डे 0 43 करोड़ रुपये
डे 1 102.55 करोड़ रुपये
डे 2 80.72 करोड़ रुपये
डे 3 113 करोड़ रुपये
डे 4 114.85 करोड़ रुपये
डे 5 65 करोड़ रुपये
डे 6 56.60 करोड़ रुपये
डे 7 48.75 करोड़ रुपये
डे 8 49.70 करोड़ रुपये
डे 9 41.75 करोड़ रुपये
डे 10 62.85 करोड़ रुपये
डे 11 68.10 करोड़ रुपये
डे 12 25.30 करोड़ रुपये
डे 13 27.25 करोड़ रुपये
डे 14 20.10 करोड़ रुपये
डे 15 18.30 करोड़ रुपये
डे 16 21.55 करोड़ रुपये
डे 17 25.65 करोड़ रुपये
डे 18 28.75 करोड़ रुपये
डे 19 7.29 करोड़ रुपये
कुल कमाई 1021.06 करोड़ रुपये

अब बॉक्स ऑफिस पर आएगी ये फिल्म

‘धुरंधर 2’ के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ आएगी। ये फिल्म 16 अप्रैल रात 9 बजे से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, तबू, राजपाल यादव, परेश रावल, मिथिला पालकर और असरानी हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार-तबू और अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी काफी साल बाद साथ आ रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN