Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 14: ‘धुरंधर 2’ ने आज किया अब तक का...

Dhurandhar 2 Day 14: ‘धुरंधर 2’ ने आज किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, जानें डे14 की कमाई

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/1st_april_dhurandhar_4_1775056701792_1775056706562.jpg

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 14: ‘धुरंधर 2’ का डे14 का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने आज भारतीय बॉक्स ऑफिस से सबसे कम कमाई की है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 15 दिन (डे0 से डे14 तक) हो गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि आज (1 अप्रैल) ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने इतिहास भी रचा है और भारतीय बॉक्स ऑफिस से अब तक की सबसे कम कमाई भी की है। आइए आपको आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देते हैं।

डे14 की कमाई

‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते (डे0 से डे8 तक) भारतीय बॉक्स ऑफिस से 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिर डे9 पर 41.75 करोड़, डे10 पर 62.85 करोड़, डे11 पर 68.10 करोड़, डे12 पर 25.30 और डे13 पर 27.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं डे14 पर रात 9 बजे तक 17.94 करोड़ की कमाई की है।

टेबल से समझिए

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे0 43 करोड़ रुपये
डे1 102.55 करोड़ रुपये
डे2 80.72 करोड़ रुपये
डे3 113 करोड़ रुपये
डे4 114.85 करोड़ रुपये
डे5 65 करोड़ रुपये
डे6 56.60 करोड़ रुपये
डे7 48.75 करोड़ रुपये
डे8 48.70 करोड़ रुपये
डे9 41.75 करोड़ रुपये
डे10 62.85 करोड़ रुपये
डे11 68.10 करोड़ रुपये
डे12 25.30 करोड़ रुपये
डे13 27.75 करोड़ रुपये
डे14 17.94 करोड़ रुपये
कुल कमाई 917.86 करोड़ रुपये

किस भाषा में की कितनी कमाई?

डे14 पर ‘धुरंधर 2’ ने कुल 17.94 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिस में से हिंदी में 17.01 करोड़, तमिल में 0.23 करोड़ और तेलुगू में 0.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

रचा इतिहास

‘धुरंधर 2’ ने गुरुवार (डे14) तक कुल 917.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात ये है कि आज तक किसी भी हिंदी फिल्म ने 900 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह नहीं बनाई है। मतलब डे14 पर ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रचा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN