Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Celebs Review : किसी ने रणवीर को बताया तूफान तो...

Dhurandhar 2 Celebs Review : किसी ने रणवीर को बताया तूफान तो किसी को फिल्म देख हुआ गर्व, जानें सेलेब्स ने क्या कहा

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/19/1200x900/dhurandhar_1773890561536_1773890574725.jpg

धुरंधर 2 रिलीज हो गई है और फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि कई सेलेब्स भी मूवी की तारीफ कर रहे हैं। अब बताते हैं आपको क्या-क्या बोले हैं आपके फेवरेट एक्टर।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 द रिवेंज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और मूवी रिलीज होने के बाद लोगों के अच्छे रिव्यू आ रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने मूवी को देखकर अपनी बात रखी है। बता दें कि सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ के भी सेलेब्स मूवी की तारीफ कर रहे हैं।

कार्तिक बोले कभी ना भूलने वाला एक्सपीरियंस

कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘धुरंधर द रिवेंज टॉप नॉच है। आदित्य धर ने एक कभी ना भूलने वाला सिनेमाटिक एक्सपीरियंस बनाया है और रणवीर सिंह तो तूफान लेकर आए हैं। ये मूवी मस्ट वॉच है।’

अनन्या पांडे ने वहीं लिखा, ‘मैं तो फैन हूं। रणवीर सिंह तो बीस्ट हैं।’

विजय देवरकोंडा बोले इंडियन सिनेमा में कुछ बड़ा होने वाला

विजय देवरकोंडा ने वहीं लिखा, ‘इंडियन सिनेमा में कुछ बड़ा होने वाला है। 4 शब्द भारत माता की जय। पूरी टीम को प्यार और रिस्पेक्ट।’

अल्लू बोले हर देशभक्त को होगा गर्व

अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘बस अभी धुरंधर 2 देखी। देशभक्ति स्वैग के साथ। इस फिल्म से हर देशभक्त को गर्व होगा। कई ताली बजाने वाले मोमेंट्स। पूरी टीम को बधाई, माधवन द्वारा शानदार परफॉर्मेंस और बाकी द्वारा भी। रणवीर मेरे भाई शानदार और वर्सेटाइल एक्टर हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आदित्य धर जैसे टैलेंटेड फिल्ममेकर के हमारे देश में होने पर हमें गर्व है। इंडियन स्टोरी, इंटरनेशनल स्वैग के साथ। जय हिंद।’

प्रीति जिंटा ने तारीफों के बांधे पुल

प्रीति जिंटा ने तो धुरंधर 2 की तारीफ में कई लाइन्स लिखी हैं। उन्होंने लिखा, धुरंधक 2 देखी और मैं यही कहना चाहूंगी कि बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो। डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक,स्टोरी, कास्टिंग, सभी डिपार्टमेंट माइंडब्लोइंग थे। मेरी मां ने फिल्म देखकर सबसे पहले कहा कि मुझे दोबारा यह देखनी है। आदित्य धर आपने मुझे अपना फैन बना दिया है। थैंक्यू इस शानदार एक्सपीरियंस के लिए।

प्रीति ने आगे लिखा कि रणवीर सिंह आपने मेरा दिल जीत लिया है। क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है। आर माधवन आप जानते हो कि मैं आपकी परफॉर्मेंस की पहली भी फैन रही हूं। संजय दत्त क्या स्वैग है। राकेश बेदी आपकी टाइमिंग है। सारा अर्जुन काफी स्वीट थीं और अर्जुन रामपाल आप भी कम नहीं थे।

बता दें कि धुरंधर 2 वैसे 19 मार्च को यानी गुरुवार को रिलीज हुई है। लेकिन बुधवार को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो थे और इसे भी देखने दर्शक खूब गए। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं।

इस फिल्म से धुरंधर 2 की टक्कर

रणवीर की फिल्म धुरंधर 2 की पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह से टक्कर है। पहले इसकी टक्कर टॉक्सिक से होने वाली थी, लेकिन यश की फिल्म के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण वे मूवी को 4 जून को रिलीज कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN