Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Box Office Day 25: रविवार को ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा...

Dhurandhar 2 Box Office Day 25: रविवार को ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा अपना ही एक हफ्ते का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/12/1200x900/dhurandhar_26_03_1775152718844_1775152724170_1776006266437.png

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज हर तरफ छाई हुई है। फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘धुरंधर’ के बाद लोगों को इसके दूसरे पार्ट के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दी है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 25वें दिन कितना कमा लिया है।

रविवार को ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा अपना ही एक हफ्ते का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। इस फिल्म का खुमार लोगों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज का यानी रविवार के कलेक्शन सामने आ चुका है। वीकेंड आते ही फिल्म ने एक बार फिर से रॉकेट बन गई है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 25वें दिन खबर लिखने तक 14.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 25 दिन का कलेक्शन भारत में 1,083.06 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

वीक 1 674.17 करोड़ रुपये
वीक 2 263.65 करोड़ रुपये
वीक 3 110.60 करोड़ रुपये
डे 23 7.00 करोड़ रुपये
डे 24 13.50 करोड़ रुपये
डे 25 14.14 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1,083.06 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN