Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Box Office Day 24: वीकेंड आते ही फिर रॉकेट बनी...

Dhurandhar 2 Box Office Day 24: वीकेंड आते ही फिर रॉकेट बनी ‘धुरंधर 2’, शनिवार को कर डाली इतनी कमाई

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/Dhurr_1774978906059_1774978910121_1775920934811.jpg

‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज का यानी शनिवार का शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है। वीकेंड आते ही फिल्म ने एक बार फिर से अपनी लगाम कस ली है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। इस फिल्म का खुमार लोगों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘धुरंधर 2’ फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दी है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 24वें दिन कितना कमा लिया है।

शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर

‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज का यानी शनिवार का शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है। वीकेंड आते ही फिल्म ने एक बार फिर से अपनी लगाम कस ली है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। वहीं, अब इसके शनिवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 24वें दिन खबर लिखने तक 8.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 24 दिन का कलेक्शन भारत में 1,064.39 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

वीक 1 674.17 करोड़ रुपये
वीक 2 263.65 करोड़ रुपये
वीक 3 110.60 करोड़ रुपये
डे 23 7.00 करोड़ रुपये
डे 24 8.97 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1,064.39 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN