Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/dhur_1777476264170_1777476276447_1777560890295.jpgरणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीम पड़ती दिख रही है। इसके बावजूद इसने एक खास मुकाम हासिल किया है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा डंका बजाया कि इसके सामने कई बड़ी फिल्में धड़ाम हो गईं। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर 2’ की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीम पड़ती दिख रही है। इसके बावजूद इसने एक खास मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 43 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 43वें दिन कितना कमा लिया है।
‘धुरंधर 2’ की रफ्तार हुई कम
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टक्कर देने के लिए आ गई है। इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ ने शानदार कमाई की। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज यानी गुरुवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने गुरुवार को लिखने तक 0.54 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 40 दिन का कलेक्शन भारत में 1,134.48 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 674.17 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 263.65 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 110.60 करोड़ रुपये |
| वीक 4 | 54.70 करोड़ रुपये |
| वीक 5 | 19.52 करोड़ रुपये |
| वीक 6 | 11.84 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 1,134.48 करोड़ रुपये |
‘धुरंधर 2’ के बारे में
‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



