Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 BO Day 37: खत्म हुआ ‘धुरंधर 2’ का खुमार, वीकेंड...

Dhurandhar 2 BO Day 37: खत्म हुआ ‘धुरंधर 2’ का खुमार, वीकेंड से पहले धड़ाम हुई रणवीर की फिल्म, जानें कितना कमाया

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/bl_1776282832371_1777046160603.jpg

19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर 2’ की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 37 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपना ऐसा जलवा दिखाया कि इसके सामने कई बड़ी फिल्में फीकी पड़ गईं। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर 2’ की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 37 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 37वें दिन कितना कमा लिया है।

शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टक्कर देने के लिए आ गई है। इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ ने शानदार कमाई की। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज यानी शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। ऐसे में 37वें फिल्म औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 1.27 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 37 दिन का कलेक्शन भारत में 1,123.91 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

वीक 1 674.17 करोड़ रुपये
वीक 2 263.65 करोड़ रुपये
वीक 3 110.60 करोड़ रुपये
वीक 4 54.70 करोड़ रुपये
वीक 5 19.52 करोड़ रुपये
डे 37 1.27 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1,123.91 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN