Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग 50 करोड़ के पार, SRK की...

Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग 50 करोड़ के पार, SRK की फिल्मों को दे रही टक्कर

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/11/1200x900/jhjhjdsf_1773251448801_1773251453260.jpg

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है, और इसके संकेत अभी से मिलने से शुरू हो गए हैं।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उन्हें देखकर हर कोई हैरान है। मंगलवार तक इस फिल्म ने करीब 32.50 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन कर लिया था। खास बात यह है कि इस सीक्वल ने अपने पहले पार्ट के ओपनिंग वीकेंड के कुल ओवरसीज कलेक्शन (3.24 मिलियन डॉलर) को भी पछाड़ दिया है। भारत में हुई 16 करोड़ रुपये की बुकिंग को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड प्री-सेल आंकड़ा 48.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। आज यह नंबर 50 करोड़ पार कर जाने की पूरी उम्मीद है।

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में दमदार शुरुआत

अन्य देशों में फिल्म की कमाई की बात करें तो इस मामले में धुरंधर-2 सबसे ज्यादा कमाई अमेरिका में कर रही है, जहां चार दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड के लिए करीब 2.25 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें से 8 लाख डॉलर की कमाई तो सिर्फ प्रीमियर शो से हुई है। अमेरिका में यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग है और अब यह ‘ऑल इंडिया रिकॉर्ड’ की ओर बढ़ रही है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी यह फिल्म सबको चौंका रही है। वहां वीकेंड के लिए करीब 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की टिकटें बिक चुकी हैं।

शाहरुख की फिल्मों को दे रही टक्कर

कनाडा में भी ‘धुरंधर 2’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वहां की सिनेप्लेक्स चेन ने बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 2 लाख कनाडाई डॉलर के टिकट बेच दिए, जिससे मार्केट का कुल आंकड़ा 4 लाख डॉलर के पार पहुंच गया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला यूरोप में देखने को मिल रहा है। जर्मनी में फिल्म ने 10 हजार से ज्यादा टिकटें बेची हैं, जो शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के बराबर है। वहीं, यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी 1.50 लाख पाउंड की बुकिंग के साथ यह फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के स्तर पर बनी हुई है।

200 करोड़ की ओर बढ़ रहे हैं कदम

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की फाइनल एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा 150 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच भी पहुंच सकता है। हालांकि 200 करोड़ का लक्ष्य भारत में वीकेंड की बुकिंग खुलने के बाद और ज्यादा साफ हो जाएगा। फिलहाल जिस रफ्तार से भारत और ऑस्ट्रेलिया में टिकटें बिक रही हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN