Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2: रकुल प्रीत सिंह ने किया धुरंधर-2 का रिव्यू, पढ़िए रणवीर...

Dhurandhar 2: रकुल प्रीत सिंह ने किया धुरंधर-2 का रिव्यू, पढ़िए रणवीर सिंह की तारीफ में क्या कहा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/DhuRak_1774108509536_1774108516161.jpg

Dhurandhar 2 Review: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म धुरंधर-2 देखने के बाद इसका रिव्यू किया है। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है।

Dhurandhar 2 Review by Rakul Preet Singh: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का जादू अब बॉलीवुड स्टार्स के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने यह फिल्म देखी और फिर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन-रिव्यू शेयर किया है। रकुल प्रीत ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक मास्टरपीस बताया है। रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में रणवीर सिंह के काम की जमकर तारीफ की है और अपनी पोस्ट में लिखा है कि इस फिल्म के एक्सपीरियंस को अब्जॉर्ब करने और इसका एक्सपीरियंस शेयर करने के लिए उन्हें पूरा एक दिन लग गया।

आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थर रहीं

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में रकुल प्रीत सिंह ने लिखा कि वह एक खास और गॉड गिफ्टेड फिल्म मेकर हैं। रकुल प्रीत ने लिखा कि जिस तरह से आदित्य ने अपनी स्क्रिप्ट पर भरोसा दिखाया और उसे पर्दे पर उतारा, वह बिलकुल लाजवाब है। रकुल ने आदित्य के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर बारीकी पर बहुत ही शानदार तरीके से काम किया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और इसके पीछे की मेहनत हर फ्रेम में साफ झलकती है। रकुल ने आदित्य के इस हुनर के सामने अपना सिर झुकाते हुए उन्हें बधाई दी।

रणवीर सिंह के काम पर फिदा हुईं रकुल

एक्टिंग की बात करें तो रकुल ने रणवीर सिंह के काम को काबिल-ए-तारीफ बताया है। इस फिल्म में रणवीर ने हमजा और जसकीरत के दो अलग-अलग किरदार निभाए हैं, जिसे देखकर रकुल के पास शब्द कम पड़ गए। उन्होंने रणवीर के लिए लिखा कि आपके जैसा कोई दूसरा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आर. माधवन की तारीफ में कहा कि वह हर रोल को इतनी खूबी से कैसे निभा लेते हैं यह वह नहीं समझ पाती हैं। मालूम हो कि रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन के साथ काम किया था।

आगे भी ऐसी फिल्में बनते रहने की उम्मीद

पोस्ट के आखिर में रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी जियो स्टूडियोज को इस बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी ऐसी ही बेहतरीन फिल्में बनाते रहेंगे। रकुल ने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को इस सक्सेस का क्रेडिट दिया। रकुल ने फिल्म की यंग एक्ट्रेस सारा अर्जुन को भी उनके बेहतरीन काम के लिए सराहा है। रकुल के मुताबिक, फिल्म के सभी एक्टर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से कहानी में जान फूंक दी है। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी और अब रिलीज के बाद जैसा रिस्पॉन्स इसे मिल रहा है, वो मेकर्स की जेबें भरने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN