Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/dtguftfedgtrrrfrsfrfefg_1774866643775_1774866666864.jpgDhurandha 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने आज एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इस फिल्म में यश की फिल्म KGF 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में फिल्म तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी शानदार परफॉर्म कर रही है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस समय की चर्चित फिल्म बनी हुई है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने धमाकेदार 862.08 करोड़ का कलेक्शन किया है। धुरंधर 2 ने पहले पार्ट के 840 करोड़ के कलेक्शन और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन 812 करोड़ को पीछे छोड़ने के बाद अब यश की KGF 2 को भी जबरदस्त पछाड़ मारी है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये तो बस फिल्म की शुरुआत है। आगे आने वाले दिनों में धुरंधर 2 कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।
KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ा
14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई यश की फिल्म KGF 2 ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 859.70 करोड़ नेट कमाई की थी। वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन था। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने KFG 2 के दोनों कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक 862.08 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड 1,353.95 करोड़ की कमाई है। आने वाले दिनों में फिल्म बाहुबली 2 के इंडिया कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।
टेबल से समझिए फिल्म ने किन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है-
| फिल्म | भारत कलेक्शन नेट | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
|---|---|---|
| KGF 2 | 859.70 करोड़ | 1,215 करोड़ |
| पुष्पा 2 | 1,234.10 करोड़ | 1,742.10 करोड़ |
| धुरंधर | 840.20 करोड़ | 1,307.35 करोड़ |
| बाहुबली 2 | 1,030.42 करोड़ | 1,788.06 करोड़ |
| धुरंधर 2 | 862.08* करोड़ | 1,353.95 करोड़ |
धुरंधर 2 के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन
19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 लगातार धमाका कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते में भी धमाका जारी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 41.75 करोड़ शनिवार को 62.85 करोड़ रविवार को 68.10 करोड़ और आज सोमवार को फिल्म अब तक 13 की कमाई कर कुल 862.08 करोड़ कमा चुकी है। ये आंकड़ा रात तक डबल होने की उम्मीद है। यानी फिल्म दूसरे सोमवार को धांसू कलेक्शन करने वाली है।
वर्ल्डवाइड भी धमाका
बता दें, आदित्य धर की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 9 सालों से वहां की टॉप हिंदी फिल्म प्रभास की बाहूबली 2 थी। लेकिन अब ये रिकॉर्ड धुरंधर 2 ने अपने नाम कर लिया है। फिल्म अन्य देशों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,353.95 करोड़ पार पहुंच गया है। एक्टर्स की परफॉरमेंस और डायरेक्टर आदित्य धर के काम की तारीफ हो रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



