Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2: ‘क्या पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं?’, डायलॉग पर बवाल के...

Dhurandhar 2: ‘क्या पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं?’, डायलॉग पर बवाल के बाद विवेक का जवाब

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/Dhurd_1774875934495_1774875940559.jpg

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 में आतंकवादी का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा को उनके एक डायलॉग के लिए ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस पर जवाब दिया।

फिल्म ‘धुरंधर’ में जहूर मिस्त्री का खौफनाक किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा इन दिनों अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं। एक तरफ उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में विवेक ने बताया कि एक महिला ने उन्हें मैसेज करके खरी-खोटी सुनाई और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। फिल्म में विवेक का किरदार हिंदुओं को लेकर एक ऐसा डायलॉग बोलता है, जो कई लोगों को हजम नहीं हुआ। इसी की वजह से कुछ लोग नाराज हो गए। विवेक ने बताया कि उन्होंने चुप रहने के बजाय उस महिला को एक वॉयस नोट भेजकर समझाने की कोशिश की।

क्या था वो डायलॉग जिसने मचाया है बवाल?

फिल्म ‘धुरंधर’ में विवेक सिन्हा ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया है जो एक भारतीय जहाज को हाईजैक कर लेता है। विवेक ने बताया कि उन्हें एक महिला का मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उन्हें चंद पैसों के लिए ऐसा रोल करने पर शर्म आनी चाहिए। महिला ने सवाल उठाया कि एक हिंदू होते हुए उन्होंने हिंदुओं के बारे में ऐसी बातें कैसे कह दी? फिल्म में विवेक के किरदार का एक डायलॉग है कि हिंदू बड़ी ही डरपोक कौम है। विवेक ने पहले इसे इगनोर किया लेकिन फिर इस औरत को जवाब देकर अपना पक्ष समझाने का फैसला किया।

‘क्या पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं?’

विवेक सिन्हा ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं और उनमें किरदारों को उनकी वास्तविकता के हिसाब से ही दिखाया जाता है। उन्होंने महिला से पूछा कि अगर फिल्म में एक खतरनाक आतंकी की सोच दिखानी है, जो बंदूक की नोक पर धमकी दे रहा है, तो क्या उस शूटिंग के लिए पाकिस्तान से असली आतंकी को बुलाना चाहिए? विवेक ने कहा, ‘यह काम हमें (एक्टर्स को) ही करना पड़ता है ताकि दर्शक समझ सकें कि वह किरदार कितना क्रूर है और उसकी सोच क्या है।’

एक्टिंग और असलियत के बीच समझाया फर्क

अपनी बात को समझाते हुए विवेक ने कहा कि अगर किसी फिल्म में मर्डर दिखाना है, तो क्या उसके लिए असली हत्यारों को जेल से बुलाकर एक्टिंग करानी चाहिए? विवेक के मुताबिक, उन्होंने यह सारा तर्क उस महिला को वॉयस नोट में भेजा, लेकिन उसके बाद से महिला की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। भले ही उनके डायलॉग पर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हों, लेकिन विवेक को अपनी इस छोटी मगर असरदार भूमिका के लिए फिल्म जगत में काफी तारीफ मिल रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN