Home मनोरंजन समाचार Day 7: द केरल स्टोरी 2 की सात दिनों में कितनी कमाई...

Day 7: द केरल स्टोरी 2 की सात दिनों में कितनी कमाई हुई है, क्या ये फिल्म द केरल स्टोरी 1 को पछाड़ पाई?

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/06/1200x900/6th_march_box_office_1772757103596_1772757113558.jpg

The Kerala Story 2 Day 7 Box Office Collection: ‘द केरल स्टाेरी 2’ लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। वहीं सात दिनों में फिल्म की कमाई 30 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है।

विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती 7 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है, लेकिन ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘द केरल स्टोरी 1’ काे पछाड़ नहीं पाई है। आइए आपको बताते हैं कि सात दिनों में ‘द केरला स्टोरी 1’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने कलेक्शन किया है।

‘द केरल स्टोरी 2’ का सातवें दिन का कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन मात्र 0.75 करोड़ की कमाई थी। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। दूसरे दिन (शनिवार) और तीसरे दिन (रविवार) फिल्म ने क्रमश: 4.65 करोड़ और 4.75 करोड़ का कारोबार किया। वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई। चौथे दिन (साेमवार) फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए। वहीं होली की वजह से पांचवें दिन (मंगलवार) फिल्म ने 4 कराेड़ और छठवें दिन (बुधवार) 3.5 करोड़ का कारोबार किया। अब सातवें दिन की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 2.19 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, फिल्म की कुल कमाई 22.34 करोड़ तक पहुंच गई है।

‘द केरल स्टोरी 1’ ने सात दिन में कितना कमाया था?

‘द केरल स्टोरी 1’ ने 8.03 करोड़ से ओपनिंग की थी और सात दिनों में कुल 81.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ सात दिनों में सिर्फ 22.34 करोड़ कमा पाई है।

बॉक्स ऑफिस द केरल स्टोरी 1 द केरल स्टोरी 2
डे 1 8.03 करोड़ रुपये 0.75 करोड़ रुपये
डे 2 11 करोड़ रुपये 4.65 करोड़ रुपये
डे 3 16.4 करोड़ रुपये 4.75 करोड़ रुपये
डे 4 10.07 करोड़ रुपये 2.5 करोड़ रुपये
डे 5 11.14 करोड़ रुपये 4 करोड़ रुपये
डे 6 12 करोड़ रुपये 3.5 करोड़ रुपये
डे 7 12.5 करोड़ रुपये 2,19 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 81.14 करोड़ रुपये 22.34 करोड़ रुपये

विवाद और कहानी

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है, जिनका धर्मांतरण कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेला जाता है। फिल्म को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी विरोध भी हो रहा है, जिसे कई लोग ‘प्रोपेगेंडा’ बता रहे हैं, तो कई इसे ‘कड़वा सच’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN